Hapur News गौरव त्यागी हत्याकांड पर महापंचायत, बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की उठी मांग; प्रशासन को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर में चर्चित गौरव त्यागी हत्याकांड को लेकर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में उपस्थित ग्रामीणों, किसान नेताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर में चर्चित गौरव त्यागी हत्याकांड को लेकर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में उपस्थित ग्रामीणों, किसान नेताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग को लेकर उग्र हुंकार भरी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया तथा चेतावनी दी गई कि यदि सोमवार तक प्रशासन ने मांगें पूरी नहीं कीं, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

शस्त्र लाइसेंस मिलता तो बच सकती थी जान: मांगेराम त्यागी (Hapur News)

महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरिष्ठ किसान नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि मृतक गौरव त्यागी ने पूर्व में जिला प्रशासन से अपने बचाव के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग की थी, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते उसकी फाइल निरस्त कर दी गई। यदि समय रहते उसे लाइसेंस मिल जाता, तो शायद आज उसकी जान बच सकती थी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए और मामले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई शांतिपूर्ण ढंग से लड़ी जाएगी और सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात करेगा।

Hapur news-
Hapur news-

गाँव का नाम ‘गौरव नगर’ करने और ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग (Hapur News)

भाकियू (टिकैत) युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने मांग रखी कि ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर का नाम बदलकर ‘गौरव नगर’ किया जाए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जब प्रदेश में अन्य अपराधियों पर बुलडोजर और एनकाउंटर की कार्रवाई हो रही है, तो इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम देने वालों पर भी वैसी ही कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को सौंपे गए सात सूत्रीय ज्ञापन में निम्नलिखित मुख्य मांगें शामिल की गईं:

  • सुरक्षा व्यवस्था: जब तक मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन रहे, मृतक गौरव के परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए।
  • आर्थिक सहायता: सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक मदद दी जाए।
  • शस्त्र लाइसेंस: सुरक्षा के दृष्टिगत गौरव की पत्नी को तत्काल शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए।
  • निःशुल्क शिक्षा: दोनों बच्चों को कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा और तत्पश्चात स्नातक की पढ़ाई भी निशुल्क कराई जाए।
  • कठोरतम कार्रवाई: हत्यारोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने के साथ-साथ उनका एनकाउंटर किया जाए।

कानून के दायरे में होगी सख्त कार्रवाई: एएसपी (Hapur News)

महापंचायत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कानून के दायरे में रहकर आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि शासन-प्रशासन इस हत्याकांड को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है और नियमानुसार हर संभव कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ सिटी अनीता चौहान, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। महापंचायत में निखिल त्यागी, अमित त्यागी, बबली त्यागी, योगेंद्र त्यागी, एस.के. त्यागी, चेतन कुमार, ज्ञानेंद्र त्यागी और आलोक त्यागी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News