Railway News त्यौहारों पर राहत: रेलवे ने आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट और सहरसा के लिए बढ़ाईं 4 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News आगामी त्यौहारों के सीज़न में घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। त्यौहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News आगामी त्यौहारों के सीज़न में घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। त्यौहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के सहरसा और पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली चार प्रमुख त्यौहार विशेष (स्पेशल) ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार (Extention) कर दिया है। रेलवे के इस फैसले से दिल्ली-एनसीआर से बिहार आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को कंफर्म सीट पाने में सहूलियत होगी।

ट्रेनों में करा सकते हैं सीट बुक (Railway News)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन सभी विशेष ट्रेनों का संचालन अपने पूर्व निर्धारित समय, मार्ग, ठहराव (Stoppages) और कोच कंपोजिशन (रेक संरचना) के अनुसार ही किया जाएगा। यात्री IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाकर इन ट्रेनों में अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

पूर्णिया कोर्ट – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन शेड्यूल (Railway News)

  • ट्रेन संख्या 05579 (पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल): यह ट्रेन 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को कुल 9 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 05580 (आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट स्पेशल): यह ट्रेन 4 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को कुल 9 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

सहरसा – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन शेड्यूल (Railway News)

  • ट्रेन संख्या 05575 (सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल): इस ट्रेन का संचालन 4 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 4 फेरों के लिए किया जाएगा।
  • ट्रेन संख्या 05576 (आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा स्पेशल): यह ट्रेन 6 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को कुल 4 फेरों के लिए पटरी पर दौड़ेगी।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत (Railway News)

सावन, स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाली नियमित ट्रेनों में टिकटों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में इन चार स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ने से पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपना आरक्षण करा लें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News