Kanwar Yatra 2026 कड़े सुरक्षा घेरे में निकलेगी यात्रा; अफवाह फैलाने वालों पर लगेगा NSA

Khabarwala 24 News Hapur: Kanwar Yatra 2026 श्रावण मास में शुरू होने वाली आगामी पवित्र कावड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Kanwar Yatra 2026 श्रावण मास में शुरू होने वाली आगामी पवित्र कावड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रुति शर्मा भी मौजूद रहीं। बैठक में कावड़ यात्रा को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभागों के दायित्व निर्धारित कर अधिकारियों को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

चप्पे-चप्पे पर होगी निगरानी: ड्रोन और CCTV कैमरों से लैस होगा रूट (Kanwar Yatra 2026)

जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि कावड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त प्रशासनिक भ्रमण पहले ही पूरा कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पूरे कावड़ मार्ग पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी। पूरी यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी (CCTV) कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस और पीएसी (PAC) बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके।

हर 1 किलोमीटर पर मिलेंगे स्वास्थ्य शिविर और शुद्ध पेयजल (Kanwar Yatra 2026)

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग को कावड़ मार्ग के सभी गड्ढों को तत्काल भरने और सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही: नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत राज अधिकारी को कावड़ मार्ग, घाटों और कावड़ शिविर स्थलों पर दिन-रात नियमित साफ-सफाई, चूना छिड़काव, मोबाइल टॉयलेट और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग और जल निगम प्रत्येक 1 किलोमीटर की दूरी पर शुद्ध पेयजल, ओआरएस घोल और मेडिकल कैंप स्थापित करेंगे। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी और पीएचसी पर एंटी-वेनम, एंटी-रेबीज जैसी जीवन रक्षक दवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी बिजली विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि कावड़ मार्ग पर लटकते और जर्जर तारों को तुरंत बदला जाए। करंट के खतरे को रोकने के लिए बिजली के सभी खंभों पर काली पॉलीथिन की टैपिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी।

ढाबों पर रेट लिस्ट अनिवार्य, भारी वाहनों का होगा रूट डायवर्जन (Kanwar Yatra 2026)

कावड़ियों से मनमाना दाम वसूलने वाले दुकानदारों और ढाबा संचालकों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सघन चेकिंग चलाएगी। सभी होटलों, ढाबों और फल विक्रेताओं को रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करनी होगी।यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस को भारी वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति न बने। कावड़ियों के वाहनों के लिए मुख्य सड़क से हटकर अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं।

अफवाह फैलाने वालों पर लगेगा रासुका , 24 घंटे चलेगा कंट्रोल रूम (Kanwar Yatra 2026)

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि कावड़ यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिले में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो 24 घंटे काम करेगा। कावड़ शिविर लगाने के लिए आयोजकों को संबंधित उप जिलाधिकारी (SDM) से नियमानुसार अनुमति लेनी होगी। बैठक में एडीएम संदीप कुमार, सभी एसडीएम, सीओ, सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कावड़ संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News