Hapur News पिलखुवा में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, पति ने चुनरी से गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की अपना आश्रम कॉलोनी (रामपुरा पवला रोड) में सोमवार रात एक पति ने प्रेम विवाह के महज डेढ़ साल बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की अपना आश्रम कॉलोनी (रामपुरा पवला रोड) में सोमवार रात एक पति ने प्रेम विवाह के महज डेढ़ साल बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों का आरोप है कि पति ने चुनरी से गला दबाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की।

मंदिर में रचाई थी शादी, दो महीने का है बच्चा (Hapur News)

मृतका की पहचान 28 वर्षीय सीमा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मोदीनगर की रहने वाली थी। करीब डेढ़ साल पहले सीमा ने अमन नामक युवक से प्रेम प्रसंग के बाद एक मंदिर में लव मैरिज की थी। अमन पेशे से बिजली मैकेनिक है। दोनों का दो महीने का एक मासूम बच्चा भी है, जिसके सिर से अब मां का साया उठ गया है। सीमा के परिवार में उसके पिता मोनी, माता रितिका और दो बहनें शालू व स्वाति हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

घरेलू कलह के कारण वारदात, आरोपी पति गिरफ्तार (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से इस दंपती के बीच लगातार घरेलू विवाद और कलह चल रही थी। सोमवार रात को जब सीमा का शव मिला, तो परिजनों ने सीधे अमन पर हत्या का आरोप लगाया। पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

क्या कहती हैं सीओ (Hapur News)

आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News