Hapur News पेड़ से लटका मिला अज्ञात का शव, शिनाख्त की कोशिशें जारी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हबिसपुर बिगास से गजालपुर जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हबिसपुर बिगास से गजालपुर जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों ने देखा शव, इलाके में फैली सनसनी (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब कुछ लोग इस रास्ते से गुजर रहे थे, तो उन्होंने रेलवे लाइन के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे से शव को लटका देखा। इसे देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

3-4 दिन पुराना है शव, आत्महत्या की आशंका (Hapur News)

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव करीब 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है, जिसके कारण वह काफी सड़ चुका था और उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी। आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है। प्राथमिक दृष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News