Hapur News हापुड़ मर्डर मिस्ट्री: मोमोज के ठेले से शुरू हुई लव स्टोरी का खौफनाक अंत, ब्लैकमेलिंग से परेशान शादीशुदा प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा प्रेमिका का गला

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक अनोखी प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक और हिंसक हत्या के साथ हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा किया है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक अनोखी प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक और हिंसक हत्या के साथ हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा किया है और आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि मृतका और आरोपी दोनों पहले से ही शादीशुदा थे और पिछले कई सालों से एक-दूसरे के प्यार में पागल थे।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अनु देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम अमृतलाल है। ये दोनों मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। अमृतलाल पंजाब में मोमोज का ठेला लगाता था, जहां अनु अक्सर मोमोज खाने आया करती थी। इसी दौरान दोनों की आंखें चार हुईं, मुलाकातें बढ़ीं और देखते ही देखते दोनों के बीच गहरा प्रेम संबंध स्थापित हो गया। दोनों अपनी-अपनी शादियों को भूलकर इस अवैध रिश्ते में आगे बढ़ गए।

शादी का दबाव से ब्लैकमेलिंग (Hapur News)

रिश्ते के कुछ साल बीतने के बाद इस कहानी में एक बड़ा मोड़ आया। अनु ने अमृतलाल पर अपनी पहली पत्नी को छोड़ने और उससे कानूनी रूप से शादी करने का भारी दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोपी अमृतलाल का आरोप है कि अनु ने उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, जिनके जरिए वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। इस रोज-रोज की ब्लैकमेलिंग और सामाजिक बदनामी के डर से परेशान होकर अमृतलाल ने अनु को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने की एक खौफनाक साजिश रच डाली।

धौलाना में किराए का कमरा और दुपट्टे से मर्डर (Hapur News)

साजिश के तहत आरोपी अमृतलाल अपनी प्रेमिका अनु को पंजाब से दूर हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में ले आया और यहाँ एक किराए का मकान लेकर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। बीते 11 जून को जब अमृतलाल को मौका मिला, तो उसने बंद कमरे के भीतर अनु का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से मर्डर कर दिया और लाश को कमरे में छोड़कर मौके से फरार हो गया। मकान के अंदर से बदबू आने पर जब मकान मालिक और पुलिस को सूचना मिली, तो कमरे से महिला का शव बरामद हुआ।

क्या कहती है सीओ पिलखुवा (Hapur News)

पिलखुवा की क्षेत्राधिकारी (CO) अनीता चौहान ने मामले का आधिकारिक खुलासा करते हुए बताया कि मृतका और आरोपी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रारंभिक पुलिस जांच और पूछताछ में ब्लैकमेलिंग, जबरन शादी का दबाव और आपसी विवाद की बात खुलकर सामने आई है। पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस की मदद से हत्यारे प्रेमी अमृतलाल को धर दबोचा है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News