Hapur News खाकी पर हाथ डालना पड़ा भारी: हापुड़ में सिपाहियों को लहूलुहान करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 गिरफ्तार, बाकी की उल्टी गिनती शुरू!

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ देहात क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। खाकी पर हमला कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। इस दुस्साहसिक वारदात के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ देहात क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। खाकी पर हमला कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर था। पुलिस ने साफ कर दिया है कि वर्दी पर हाथ उठाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

निजामसर मुरादपुर रोड से दबोचे गए तीन आरोपी (Hapur News)

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस ने निजामसर मुरादपुर रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने हमले में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विपिन (निवासी: ग्राम मतनौरा, थाना बाबूगढ़), रोहित (निवासी: ग्राम औरंगाबाद, थाना सिंभावली) और शिवा (निवासी: थाना खेड़ा डगरपुर, जनपद मेरठ) के रूप में हुई है।

यह थी घटना: शराब के साथ टोकने और वीडियो बनाने पर किया था हमला (Hapur News)

बता दें कि शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे हापुड़ देहात थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दौलत राम और कांस्टेबल अभिषेक त्यागी लेपर्ड बाइक से गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने बाइक सवार युवकों को रोककर देर रात शराब ले जाने पर पूछताछ शुरू की थी। जब सिपाहियों ने सबूत के तौर पर उनका वीडियो बनाना चाहा, तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने अपने 10-12 साथियों को मौके पर बुलाकर लाठी-डंडों और शराब की बोतलों से दोनों पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में एक सिपाही बेहोश हो गया था और हेड कांस्टेबल का सिर फट गया था। सूचना मिलने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची थी और गंभीर हालत में घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था।

फरार आरोपियों की उल्टी गिनती शुरू, जल्द होंगे जेल में (Hapur News)

थाना प्रभारी पारस मलिक के नेतृत्व में पुलिस की टीमें अब इस मामले में नामजद चौथे आरोपी और 10-12 अन्य अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से उनके फरार साथियों के ठिकानों का पता लगा रही है। सीओ सिटी ने सख्त लहजे में कहा कि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए इस मामले में बेहद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बहुत जल्द बाकी बचे सभी आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News