Hapur News भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिला अध्यक्ष बने अमन वाल्मीकि

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur News भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की जिला इकाई में नई जिम्मेदारी का ऐलान किया गया है। संगठन द्वारा अमन वाल्मीकि को हापुड़ जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के अवसर पर अमन वाल्मीकि ने संकल्प लिया है कि वे समाज की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur News भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की जिला इकाई में नई जिम्मेदारी का ऐलान किया गया है। संगठन द्वारा अमन वाल्मीकि को हापुड़ जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के अवसर पर अमन वाल्मीकि ने संकल्प लिया है कि वे समाज की एकता, शिक्षा, सम्मान और सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएंगे।

जिम्मेदारी को लगन से पूरा करेंगे (Hapur News)

अमन वाल्मीकि ने कहा, “मुझे संगठन द्वारा जिताया गया विश्वास मेरे लिए गर्व और चुनौती दोनों है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाऊंगा। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे और वाल्मीकि समाज को सामाजिक, शैक्षिक तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे।”

शिक्षा समाज की प्रगति की कुंजी (Hapur News)

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति की कुंजी है। इसलिए युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने, बालिकाओं की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और बेरोजगारी दूर करने जैसे मुद्दों पर संगठन स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाएगी। साथ ही समाज के सम्मान को बनाए रखने और किसी भी प्रकार की सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का भी संकल्प उन्होंने दोहराया।

आभार व्यक्त किया (Hapur News)

नई जिम्मेदारी मिलने पर अमन वाल्मीकि ने भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला स्तर के नेताओं और समाज के सम्मानित व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही वे इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए समाजहित के कार्यों को गति दे पाएंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News