गर्मी में बिजली संकट से निपटने के लिए PVVNL का बड़ा एक्शन,14 जिलों में कंट्रोल रूम एक्टिव किए, मोबाइल नंबर जारी

Khabarwala 24 News Meerut: PVVNL भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) ने अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने 14 जिलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अफसरों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Meerut: PVVNL भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) ने अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने 14 जिलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

अफसरों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश (PVVNL)

प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि इन 14 जिलों में बिना किसी कटौती के बिजली दी जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी ब्रेकडाउन या विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल कार्रवाई करने और बिजली बहाल करने को कहा गया है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

14 जिलों में कंट्रोल रूम एक्टिव (PVVNL)

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी 14 जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। इन कंट्रोल रूम पर बिजली संबंधी किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

जिलेवार कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर:

  • मेरठ – 9193330312
  • बागपत – 9193300171
  • गौतमबुद्धनगर (नोएडा) – 9193301659, 0120-2970431
  • गाजियाबाद – 9193320115
  • बुलंदशहर – 9193302137
  • हापुड़ – 9193319903
  • सहारनपुर – 9193330422
  • मुजफ्फरनगर – 9193331304
  • शामली – 9193330951
  • मुरादाबाद – 9193300109
  • संभल – 9193300411
  • अमरोहा – 9193331320
  • बिजनौर – 9193331324
  • रामपुर – 9193300636

MD के महत्वपूर्ण निर्देश (PVVNL)

रवीश गुप्ता ने बिजलीघरों पर पर्याप्त स्टाफ की उपस्थिति, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए बेहतर समन्वय पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि विद्युत कार्यशालाओं और भंडारों के बीच तालमेल से खराबी को जल्द दूर किया जा सके।

प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली व्यवधान होने पर धैर्य रखें और विभाग का सहयोग करें। उन्होंने अनुरोध किया कि केवल जरूरत के अनुसार ही बिजली उपकरणों का उपयोग करें, ताकि सिस्टम पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद (PVVNL)

यह कदम भीषण गर्मी के मौसम में बिजली संकट को कम करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने की दिशा में उठाया गया है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के इस एक्शन से मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News