Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में नरैना नहर पटरी के पास एक खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त ग्राम सालेपुर कोटला निवासी जान मोहम्मद के रूप में हुई। जान मोहम्मद शराब पीने का आदि बताया जा रहा है। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, आज सुबह कुछ लोग नरैना नहर पटरी के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। शव की सूचना तुरंत आसपास फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कपूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त कराई।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)
मृतक की पहचान ग्राम सालेपुर कोटला निवासी जान मोहम्मद के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह शराब का काफी सेवन करता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को वह घर से निकला था, उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। लंबे समय तक घर न लौटने पर परिवार चिंतित था। आज सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी फूलो रो-रोकर बेहाल हो गई। जान मोहम्मद के दो बेटियों का परिवार है। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदत था, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



