Hapur News फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसाकर बिटकॉइन निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News हापुड़ जिले में एक बार फिर साइबर ठगों ने अपना जाल बिछाया है। फेसबुक पर दोस्ती के बहाने प्रेमजाल में फंसाकर बिटकॉइन निवेश का लालच देकर एक व्यक्ति से लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News हापुड़ जिले में एक बार फिर साइबर ठगों ने अपना जाल बिछाया है। फेसबुक पर दोस्ती के बहाने प्रेमजाल में फंसाकर बिटकॉइन निवेश का लालच देकर एक व्यक्ति से लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट निवासी हरिओम सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डेढ़-दो महीने पहले फेसबुक पर आशा गुप्ता नाम की महिला से उनकी दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और महिला ने उन्हें प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला ने बिटकॉइन में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

शुरूआत में जीता भरोसा (Hapur News)

शुरुआत में आरोपी महिला ने कम रकम निवेश करवाकर दोगुना पैसा लौटा दिया, जिससे पीड़ित का भरोसा पूरी तरह जीत लिया गया। इसके बाद महिला ने लगातार बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया। हरिओम सिंह ने महिला के कहने पर अलग-अलग किश्तों में 5 लाख, 10 लाख, 15 लाख रुपये समेत कुल लगभग एक करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों और मोबाइल नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए।

30 लाख के निवेश का बनाया दबाया (Hapur News)

ये ट्रांजेक्शन पोन पे, कैनरा बैंक से आरटीजीएस और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से करीब 10 से 12 अलग-अलग खातों में किए गए। जब पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगा तो महिला लगातार “जल्द दोगुना हो जाएगा” का भरोसा दिलाती रही। बाद में उसने और 30 लाख रुपये निवेश करने का दबाव बनाया। तभी हरिओम सिंह को ठगी का अंदेशा हुआ।पीड़ित ने पुलिस को यूटीआर स्लिप, बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स, मोबाइल नंबर और अन्य सबूत उपलब्ध कराए हैं। घटना 28 फरवरी 2026 से 22 अप्रैल 2026 के बीच की बताई गई है।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

थाना साइबर क्राइम प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर एक्सपर्ट की मदद से सभी बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।पुलिस विभिन्न बैंकों से लिंक्ड खातों और नंबरों की लोकेशन ट्रेस कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसाकर बिटकॉइन निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी Hapur news फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसाकर बिटकॉइन निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी Hapur news फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसाकर बिटकॉइन निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी Hapur news फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसाकर बिटकॉइन निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी Hapur news फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसाकर बिटकॉइन निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News