Hapur News बंदरों का आतंक जारी, राधापुरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हमला

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर में बंदरों का आतंक एक बार फिर से लोगों की जिंदगी मुश्किल कर रहा है। राह चलते नागरिकों पर बंदरों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इस समस्या का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। मोहल्ला राधापुरी की पीपल वाली गली में शुक्रवार सुबह […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर में बंदरों का आतंक एक बार फिर से लोगों की जिंदगी मुश्किल कर रहा है। राह चलते नागरिकों पर बंदरों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इस समस्या का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। मोहल्ला राधापुरी की पीपल वाली गली में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना घटी जब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक स्थानीय व्यक्ति पर अचानक कई बंदरों ने हमला कर दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

बताया गया कि पीड़ित युवक रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकला था। गली में पीपल के पेड़ के पास पहुंचते ही अचानक आधा दर्जन से ज्यादा बंदर उन पर टूट पड़े। बंदर से बचने के लिए युवक काफी दौड़ा और किसी तरह अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने चीख-पुकार मचाकर मदद की कोशिश की तो बंदर भाग निकले। पीड़ित युवक को अस्पताल ले जाया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

 

दशहत का माहौल (Hapur News)

इस घटना ने पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंदरों का आतंक अब रोजमर्रा की समस्या बन गया है। सुबह-शाम लोग घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस करते हैं। महिलाएं और बच्चे तो खासतौर पर प्रभावित हैं। कई बार बंदर घरों में घुसकर सामान बिखेर देते हैं, खाने-पीने की चीजें नष्ट कर देते हैं और कभी-कभी छोटे बच्चों पर भी हमला कर देते हैं।

 

जिम्मेदारों से कई बार कर चुके हैं शिकायत (Hapur News)

नागरिकों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने बंदरों को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ने या उन्हें नियंत्रित करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा नेता प्रवीन सेठी ने बताया कि उन पर भी लक्ष्मण गली में बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया था। शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा भी कई लोगों को बंदर हमला कर घायल कर चुके हैं। लक्ष्मण गली में ही कुछ दिन पहले महिला हिमांद्री रुहेला को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था।

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन (Hapur News)

शहरवासियों अब प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भाजपा नेता प्रवीन सेठी ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं निकला तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि आए दिन इस तरह की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं।

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news बंदरों का आतंक जारी, राधापुरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हमला Hapur news बंदरों का आतंक जारी, राधापुरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हमला Hapur news बंदरों का आतंक जारी, राधापुरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हमला Hapur news बंदरों का आतंक जारी, राधापुरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हमला Hapur news बंदरों का आतंक जारी, राधापुरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक पर बंदरों के झुंड ने किया हमला

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News