Hapur News डीआईजी कालनिधि नैथानी का सख्त निर्देश, अपराधियों पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News मेरठ रेंज के डीआईजी कालनिधि नैथानी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। लंबित मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और विवेचनाओं का गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। गंभीर अपराधों में संलिप्त सक्रिय और अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध एचएस, गुंडा, गैंगस्टर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News मेरठ रेंज के डीआईजी कालनिधि नैथानी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। लंबित मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और विवेचनाओं का गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। गंभीर अपराधों में संलिप्त सक्रिय और अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध एचएस, गुंडा, गैंगस्टर आदि के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शोभा यात्रा में करें सुरक्षा के कड़े प्रबंध (Hapur News)

डीआईजी कालनिधि नैथानी पुलिस लाइन सभागार में जनपद हापुड़ के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों की तैयारी सभी थाना प्रभारी पहले से कर लें और उसके अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। शोभा यात्रा में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष ड्यूटी लगाई जाए। सभी क्षेत्राधिकारी आगामी पर्वों और त्यौहारों की समीक्षा स्वयं करें।

- Advertisement -

पासपोर्ट आवेदकों को थाने न बुलवाएं (Hapur News)

डीआईजी ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदक को थाने पर न बुलाया जाए, बल्कि मौके पर जाकर ही वेरिफिकेशन किया जाए। सर्किल हापुड़ नगर, गढमुक्तेश्वर और पिलखुवा में विवेचना निस्तारण का कार्य अच्छा रहा है। इसी तरह आगे भी अभियान चलाकर विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

साइबर अपराधों में तुरंत दर्ज करें एफआईआर (Hapur News)

एनसीआरपी और प्रतिबिम्ब पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों में एफआईआर दर्ज करने में कोई लापरवाही न बरती जाए। एक माह तक विवेचना लंबित रहने पर क्षेत्राधिकारी, दो माह लंबित रहने पर अपर पुलिस अधीक्षक और तीन माह लंबित रहने पर पुलिस अधीक्षक स्वतः संज्ञान लें। एक वर्ष से अधिक लंबित विवेचनाओं को थाना प्रभारी स्वयं ग्रहण करें।

अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखें (Hapur News)

डीआईजी कालनिधि नैथानी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। सभी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए और अनावृत घटनाओं का शीघ्र अनावरण किया जाए। गैंगस्टर एक्ट के सभी अभियुक्तों की संपत्ति की तस्दीक कराई जाए। क्षेत्राधिकारी 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें और एडिशनल एसपी इसकी समीक्षा करें।

- Advertisement -

अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई (Hapur News)

गोकशी के वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित कर टीम गठित कर उनकी जल्द गिरफ्तारी कराई जाए। गोकशी और आबकारी के मामलों में गाड़ी मालिक को भी अभियुक्त बनाया जाए। चिह्नित अपराधियों और माफियाओं के सहयोगियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाए तथा शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही तेज की जाए।

थाना प्रभारी कर्मियों के साथ करें नियमित मीटिंग (Hapur News)

साइबर सेल प्रभारी सभी थानों से संपर्क बनाकर साइबर संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। जो थाने एनसीआरपी पोर्टल पर एफआईआर पंजीकरण और फीडिंग अपडेट नहीं कर रहे हैं, उन कर्मियों के खिलाफ एसपी स्तर पर कार्रवाई की जाए। सभी थाना प्रभारी अपने थाने के कर्मियों के साथ नियमित मीटिंग करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें।

प्रतिदिन हो चेकिंग (Hapur News)

थानों के कस्बों के मुख्य चौराहों पर 24 घंटे ड्यूटी और पिकेट लगाई जाए। लाइन से एक्स्ट्रा फोर्स को भी प्रतिदिन चेकिंग में लगाया जाए। यातायात कर्मी सतर्क रहकर चेकिंग करें ताकि स्नैचिंग जैसी घटनाओं को रोका जा सके।डीआईजी ने यक्ष ऐप के संचालन, ई-साक्ष्य ऐप पर एसआईजी सृजन, ई-सम्मन और आईजीओटी पोर्टल पर प्रशिक्षण की समीक्षा करने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की जाए। सभी क्षेत्राधिकारी अपने कार्यालय में नियमित जनसुनवाई करें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news डीआईजी कालनिधि नैथानी का सख्त निर्देश, अपराधियों पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई Hapur news डीआईजी कालनिधि नैथानी का सख्त निर्देश, अपराधियों पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई Hapur news डीआईजी कालनिधि नैथानी का सख्त निर्देश, अपराधियों पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई Hapur news डीआईजी कालनिधि नैथानी का सख्त निर्देश, अपराधियों पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई Hapur news डीआईजी कालनिधि नैथानी का सख्त निर्देश, अपराधियों पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News