Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। फ्री गंज रोड स्थित आरोग्य चेरिटेबल क्लीनिक का भव्य शुभारंभ किया गया। क्लीनिक उच्च स्तरीय परामर्श सेवा और अत्याधुनिक जांच सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराएगा। क्लीनिक प्रतिदिन प्रातः 9 से 11 बजे तक ओपीडी सेवा प्रदान करेगा।
रीबन काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ (Hapur News)
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सीएमओ डॉ सुनील त्यागी और वर्तमान सीएमओ डॉ वेद प्रकाश अग्रवाल ने रीबन काटकर क्लिनिक का उद्घाटन किया और चिकित्सा सेवा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर डॉ पराग शर्मा (वरिष्ठ फिजिशियन), डॉ मीनू सैनी (महिला रोग विशेषज्ञ), डॉ मयंक दीक्षित (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ कार्तिकेय प्रकाश शर्मा (सर्जन), डॉ मनीष माधरे (न्यूरोलॉजिस्ट) सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
क्या कहते हैं नगर के प्रमुख चिकित्सक (Hapur News)
डॉ पराग शर्मा ने बताया कि आरोग्य चेरिटेबल क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग के लोगों, खासकर निर्धन और मध्यम वर्ग को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना है। यहां ओपीडी फीस देकर कोई भी व्यक्ति अच्छे डॉक्टरों से परामर्श और जरूरी जांच करा सकता है।
जागरूकता कार्यक्रम के अलावा चलेगा सामाजिक अभियान (Hapur News)
क्लीनिक चेरिटेबल पहल के तहत समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, मुफ्त शिविर और सामाजिक अभियान भी चलाए जाएंगे। शुभारंभ के मौके पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए क्लिनिक परिसर और आसपास निःशुल्क पानी की कैन रखवाई गईं ताकि आमजन को राहत मिल सके।

क्लीनिक में उपलब्ध विशेष सेवाएं:(Hapur News )
- सामान्य चिकित्सा (जनरल मेडिसिन)
- महिला रोग विशेषज्ञ
- बाल रोग विशेषज्ञ
- सर्जरी परामर्श
- न्यूरोलॉजी परामर्श
- अत्याधुनिक जांच सुविधाएं
शहरवासी उठा सकते हैं लाभ (Hapur News)
यह क्लीनिक हापुड़ के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा, जहां गुणवत्तापूर्ण इलाज अब किफायती दामों पर उपलब्ध होगा। शुभारंभ समारोह में सभी ने क्लीनिक की सफलता की कामना की और इसे सामाजिक सेवा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।आरोग्य चेरिटेबल क्लीनिक फ्री गंज रोड, हापुड़ पर स्थित है और शहरवासी सुबह 9 से 11 बजे के बीच लाभ उठा सकते हैं।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
इस अवसर पर चंचल, ऋतिका, सुमित, निखिल, शशि गोयल, सरिता गुप्ता, अतुल शर्मा, राज कुमार शर्मा, सुमित अग्रवाल, राजीव तोमर, सोनू कुमार, गिरीश शर्मा, प्रशांत तवर, दीपक शर्मा, अमन गागरा, भारती सिंह, अजित सिंह, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


