Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा पर कक्षा सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और उसके कपड़े उतारने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने रविवार को आरोपी प्रधानाचार्य को रामपुर अंडरपास के पास फरार होने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पीड़ित छात्रा गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है। शनिवार सुबह वह वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट लेने स्कूल गई थी। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने रिजल्ट देने के बहाने उसे अपने कमरे में बुलाया। वहां आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरन उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। डर के मारे छात्रा शोर मचाते हुए स्कूल से बाहर भागी और घर जाकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।
परिजनों ने तुरंत स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य का विरोध किया। इस दौरान आरोपी ने परिजनों से अभद्र व्यवहार किया और जातिगत टिप्पणियां भी कीं। पीड़ित छात्रा के पिता ने हाफिजपुर थाने में राजकुमार शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस की कार्रवाई (Hapur News)
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि प्रधानाचार्य रामपुर अंडरपास के पास खड़ा है और फरार होने की तैयारी कर रहा है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार की टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, मामले में POCSO एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



