IPL 2026 रोहित शर्मा का धमाका, 78 रन की पारी में कई रिकॉर्ड तोड़ विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई, जहां Rohit Sharma ने अपने बल्ले से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। मुंबई इंडियंस के इस स्टार बल्लेबाज ने सीजन के पहले ही मैच में 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उनकी इस पारी ने न सिर्फ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई, जहां Rohit Sharma ने अपने बल्ले से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। मुंबई इंडियंस के इस स्टार बल्लेबाज ने सीजन के पहले ही मैच में 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उनकी इस पारी ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी उनके नाम कर दिए।

148 रनों की जबरदस्त साझेदारी की (IPL 2026)

रोहित शर्मा ने 205.26 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 6 छक्के जड़े। उन्होंने Ryan Rickelton के साथ पहले विकेट के लिए 148 रनों की जबरदस्त साझेदारी की, जो जीत की नींव साबित हुई। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया।

आईपीएल में अपनी सबसे तेज फिफ्टी लगाई (IPL 2026)

इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपनी सबसे तेज फिफ्टी भी लगाई। उन्होंने महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उनके करियर की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उनका रिकॉर्ड 25 गेंदों का था, जो उन्होंने 2015 के फाइनल में बनाया था।

विराट कोहली का एक बड़ा रिकार्ड भी तोड़ा (IPL 2026)

रोहित ने इस मैच में Virat Kohli का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनके अब 1161 रन हो गए हैं, जिससे वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कोहली के नाम था, जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 1159 रन बनाए थे।

David Warner को पीछे छोड़ा (IPL 2026)

इसके अलावा, रोहित शर्मा ने आईपीएल में 50वीं बार 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली और इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए अपने 550 छक्के पूरे किए। वह एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने यह आंकड़ा छुआ है।इतना ही नहीं, रोहित ने David Warner को पीछे छोड़ते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

रोहित की पारी मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खास

रोहित शर्मा की इस शानदार पारी ने यह साबित कर दिया कि वह आज भी दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में से एक हैं। आईपीएल 2026 की यह शुरुआत उनके लिए और मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खास रही।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News