Hapur News पांच दिवसीय जिनागम शिक्षण शिविर का भव्य समापन, 50 साधकों को मिला प्रशिक्षण

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जैन सन्त भवन, जैन लोक पर भावलिगी श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज के संरक्षण में चल रहे पांच दिवसीय जिनागम शिक्षण शिविर का बुधवार को भव्य समापन हो गया। शिविर में जैन धर्म के मूल सिद्धांतों, पूजन विधि, धार्मिक क्रियाओं तथा जिनागम ज्ञान को बिना किसी त्रुटि के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जैन सन्त भवन, जैन लोक पर भावलिगी श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज के संरक्षण में चल रहे पांच दिवसीय जिनागम शिक्षण शिविर का बुधवार को भव्य समापन हो गया। शिविर में जैन धर्म के मूल सिद्धांतों, पूजन विधि, धार्मिक क्रियाओं तथा जिनागम ज्ञान को बिना किसी त्रुटि के संपन्न करने का प्रशिक्षण दिया गया।

बातों को जीवन में उतारना ही सच्चा धर्म (Hapur News)

महामुनिराज श्री विमर्श सागर जी महाराज ने समापन अवसर पर कहा कि शिविर में बताई गई बातों को जीवन में उतारना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने जैन भक्तों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से जैन धर्म की परंपराओं का पालन करें तथा आने वाली पीढ़ी को भी जैन संस्कृति से जोड़ें। शिविर का मुख्य उद्देश्य जैन भक्तों को पूजन पद्धति, मंत्रोच्चारण, धार्मिक अनुष्ठानों तथा दैनिक जीवन में जैन सिद्धांतों के व्यवहार को सही ढंग से सिखाना था।

Hapur news-
Hapur news-

जैन साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया (Hapur News)

इस पांच दिवसीय शिविर में करीब 50 जैन साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी साधकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार भी दिए गए।शिविर के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें शांति धारा, महामुनिराजों एवं माताजी की आहार चर्या, आरती, भजन-कीर्तन तथा जिनागम संबंधी प्रवचन शामिल रहे। इन कार्यक्रमों में जैन समाज के सैकड़ों भक्तों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया।जैन समाज के लोगों ने इस शिविर को सफल बनाने के लिए महामुनिराज श्री विमर्श सागर जी महाराज का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शिक्षण शिविर आयोजित करने की मांग की।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

समापन समारोह में जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, संरक्षक अनिल जैन, सदस्य सुधीर जैन, आकाश जैन, चेयरमैन प्रदीप जैन, सुशील जैन, सुरेश चंद जैन, राजीव जैन, सजीव जैन, नितिन जैन, विकास जैन, सचिन जैन, संदीप जैन, अंकित जैन, गौरव जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, मधु जैन, दीपाली जैन, रेखा जैन, मीनू जैन, विनोद बाला जैन, सुनीता जैन, ममता जैन, मंजू जैन, मगन जैन सहित जैन समाज के अनेक सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News