राम मनोहर लोहिया की गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता आज भी करती है प्रेरित: पीएम मोदी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 23 मार्च (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘सप्त क्रांति’ के सूत्रधार, प्रखर समाजवादी चिंतक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि राम मनोहर लोहिया उत्कृष्ट विचारक और सामाजिक न्याय की प्रमुख आवाजों में से एक थे। गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध लोगों को लामबंद करने में और उसके बाद 1947 के उपरांत भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे एक उत्कृष्ट विचारक और सामाजिक न्याय की प्रमुख आवाजों में से एक थे। गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। लैंगिक समानता और सहभागी शासन पर उनके विचार भी उतने ही उल्लेखनीय हैं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समाज में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने लिखा, “राम मनोहर लोहिया आजादी के आंदोलन से लेकर समाज सुधार तथा गरीबों, वंचितों के लिए आजीवन समर्पित रहे। समानता, शिक्षा और स्वभाषा के लिए कटिबद्ध राम मनोहर लोहिया जी सामाजिक जीवन में शुचिता के आदर्श बने।”

- Advertisement -

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. लोहिया जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और सशक्त भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षा, सामाजिक समानता और राजनीतिक शुचिता पर आधारित उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणीय हैं।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “राष्ट्र की सेवा और समाज के शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान एवं सामाजिक न्याय की दिशा में आपके द्वारा किए गए कार्य हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”

राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “देश में सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के लिए उनके विचार और संघर्ष हम सभी के लिए मार्गदर्शक की भूमिका अदा करते हैं।”

- Advertisement -

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने लिखा, “लोहिया जी ने समानता, सामाजिक न्याय और जनभागीदारी के मूल्यों को जीवनभर जीया व अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में हमारी प्रेरणा बने हुए हैं।”

कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें याद किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-