Hapur News धौलाना की प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी फेज-1 में शुक्रवार सुबह एक प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी फेज-1 में शुक्रवार सुबह एक प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

फैक्ट्री से उठती दिखीं तेज लपटें (Hapur News)

पुलिस के अनुसार यूपीएसआईडीसी फेज-1 में विहारी जी लेमिनेट नाम से प्लाईबोर्ड बनाने की फैक्ट्री संचालित है। शुक्रवार सुबह अचानक फैक्ट्री परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और फैक्ट्री से तेज लपटें निकलने लगीं।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। हालात बिगड़ते देख तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

आसपास की फैक्ट्रियों में मचा हड़कंप (Hapur News)

आग की सूचना मिलते ही आसपास स्थित अन्य फैक्ट्रियों के कर्मचारी भी बाहर निकल आए। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

आशंका जताई जा रही थी कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो यह आसपास की फैक्ट्रियों तक भी फैल सकती है।

दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं (Hapur News)

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार कई घंटों से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि खबर लिखे जाने तक करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हो सकी थी।

आग लगने के कारणों की होगी जांच (Hapur News)

पिलखुवा फायर स्टेशन के केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां लगातार काम कर रही हैं। प्राथमिकता आग को फैलने से रोकने की है।

उन्होंने बताया कि आग बुझने के बाद ही उसके सटीक कारणों की जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news धौलाना की प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं Hapur news धौलाना की प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं Hapur news धौलाना की प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं Hapur news धौलाना की प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News