Hapur News भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर आरोपियों ने किया खेल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी भाजपा नेता और गन्ना समिति हापुड़ के चेयरमैन कुनाल चौधरी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में गांव के ही बलजीत सिंह और उसके दोनों बेटे विमल कुमार उर्फ बबली और बादल सिंह उसके पास आए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी भाजपा नेता और गन्ना समिति हापुड़ के चेयरमैन कुनाल चौधरी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में गांव के ही बलजीत सिंह और उसके दोनों बेटे विमल कुमार उर्फ बबली और बादल सिंह उसके पास आए थे। उन्होंने अपनी आपातकालीन जरूरत बताते हुए अपनी एक बीघा खेती की जमीन बेचने की बात कही।पुरानी पहचान और विश्वास के चलते कुनाल चौधरी ने जमीन खरीदने के लिए 28 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया।

बैंक ट्रांसफर और नकद में दिए पैसे (Hapur News)

पीड़ित के अनुसार मई 2019 में उसने अपने इंडियाना ब्रिक फील्ड भट्ठे के चालू खाते से छह लाख रुपये विमल कुमार उर्फ बबली के निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जून 2019 में शेष 22 लाख रुपये बलजीत सिंह और उसके दोनों बेटों को अपने घर पर ही नकद दे दिए।

उस समय इस लेन-देन के दौरान परिचित बिजेंद्र सिंह और मोहित भी मौजूद थे। आरोपियों ने उस समय भरोसा दिलाया था कि फसल कटने के बाद अगले महीने जमीन का बैनामा करा दिया जाएगा।

बार-बार टालते रहे आरोपी (Hapur News)

पीड़ित का कहना है कि समय बीतने के बावजूद आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। जब भी उनसे इस बारे में पूछा जाता, वे हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देते थे।

बाद में गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिली कि आरोपियों ने उसी जमीन के नाम पर अन्य लोगों से भी रुपये ले रखे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट भी किया गया है। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी (Hapur News)

पीड़ित भाजपा नेता का आरोप है कि 19 अप्रैल 2025 को वह अपने भाई के साथ गांव में बलजीत सिंह और उसके बेटों से रुपये वापस मांगने गया था। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि विमल कुमार उर्फ बबली ने डंडा उठाकर उसके सिर पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।

एक आरोपी विदेश फरार होने का आरोप (Hapur News)

पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। विमल कुमार उर्फ बबली पहले भी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गंभीर मामले में जेल जा चुका है। वहीं आरोप है कि रुपये लेने के बाद बादल सिंह विदेश भागकर इटली चला गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur News)

थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर आरोपियों ने किया खेल Hapur news भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर आरोपियों ने किया खेल Hapur news भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर आरोपियों ने किया खेल Hapur news भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर आरोपियों ने किया खेल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News