ऑस्ट्रेलियन ओपन: मुसेट्टी और अनिसिमोवा ने शानदार जीत के साथ चौथे राउंड में बनाई जगह

मेलबर्न, 24 जनवरी (khabarwala24)। ऑस्ट्रेलियन ओपन में सातवें दिन अमांडा अनिसिमोवा और लोरेंजो मुसेट्टी ने अपने-अपने तीसरे राउंड के मैच जीतकर चौथे राउंड में प्रवेश किया।महिला वर्ग में अमेरिकी स्टार अमांडा अनिसिमोवा ने मार्गरेट कोर्ट एरिना में अपनी हमवतन पेटन स्टर्न्स को 6-1, 6-4 से हराकर लगातार दूसरे साल राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मेलबर्न, 24 जनवरी (khabarwala24)। ऑस्ट्रेलियन ओपन में सातवें दिन अमांडा अनिसिमोवा और लोरेंजो मुसेट्टी ने अपने-अपने तीसरे राउंड के मैच जीतकर चौथे राउंड में प्रवेश किया।

महिला वर्ग में अमेरिकी स्टार अमांडा अनिसिमोवा ने मार्गरेट कोर्ट एरिना में अपनी हमवतन पेटन स्टर्न्स को 6-1, 6-4 से हराकर लगातार दूसरे साल राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की की। मुकाबला एक घंटे 11 मिनट तक चला। अनिसिमोवा ने मैच की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की। शुरुआती गेम में ब्रेक पॉइंट बचाने के बाद उन्होंने स्टर्न्स की सर्विस दो बार तोड़ी और पहले सेट में 5-1 की बढ़त बना ली। पहला सेट उन्होंने बिना किसी परेशानी के अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में भी अनिसिमोवा का दबदबा बना रहा और वह 5-2 से आगे थीं। हालांकि, स्टर्न्स ने अंत में संघर्ष दिखाया और एक मैच पॉइंट बचाते हुए ब्रेक बैक कर स्कोर 5-4 कर दिया। इसके बावजूद अनिसिमोवा ने संयम बनाए रखा और तीसरे मैच पॉइंट पर शानदार फोरहैंड विनर लगाकर मुकाबला जीत लिया। भले ही उन्होंने ज्यादा अनफोर्स्ड एरर किए, लेकिन उनकी आक्रामकता निर्णायक साबित हुई। अब उनका सामना अगले दौर में लिंडा नोस्कोवा या वांग शिन्यु से होगा।

पुरुष वर्ग में इटली के लोरेंजो मुसेट्टी ने जॉन केन एरिना में खेले गए पांच सेट के थ्रिलर में टॉमस माचैक को 2-6, 6-4, 6-2, 5-7, 6-2 से हराया। चार घंटे 27 मिनट तक चले इस मुकाबले में मुसेट्टी ने जबरदस्त धैर्य और फिटनेस का परिचय दिया। शुरुआती सेट गंवाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की और तीसरे सेट में बढ़त बना ली। हालांकि चौथे सेट में माचैक ने मैच बराबर कर दिया, लेकिन निर्णायक पांचवें सेट में मुसेट्टी ने दमदार सर्विस और तेज फोरहैंड विनर्स के दम पर जीत सुनिश्चित की।

Previous articleसोशल मीडिया से दूरी स्टार्स के लिए फायदेमंद : विवेक रंजन अग्निहोत्री

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News