Hapur पंजाबी सभा समिति का भव्य लोहड़ी उत्सव, गिद्दा-भांगड़ा और गीतों से झूमे लोग
Khabarwala 24 News Hapur: पंजाबी सभा समिति के तत्वावधान में शनिवार की रात को प्रकाश रीजेंसी में लोहड़ी उत्सव मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर पंडित राजेंद्र शर्मा ने गायत्री मंत्रों के उच्चारण […]
Khabarwala 24 News Hapur: पंजाबी सभा समिति के तत्वावधान में शनिवार की रात को प्रकाश रीजेंसी में लोहड़ी उत्सव मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर पंडित राजेंद्र शर्मा ने गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ अग्नि पूजन संपन्न कराया।
लोहड़ी की आग के चारों ओर श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इसके बाद पंजाब से आई विशेष गिद्दा एवं भांगड़ा पार्टी ने पंजाबी गीतों पर ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग खुद को नाचने से रोक नहीं पाए।
प्रसिद्ध कलाकारों ने बांधा समां (Hapur)
कार्यक्रम में हिंदुस्तान के मशहूर गायक सरदार लव खुल्लर और टी-सीरीज के कलाकार मनोज ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोहड़ी उत्सव में चार चांद लगा दिए। पंजाबी गीतों और लोक संगीत पर लोग देर रात तक झूमते नजर आए।
Hapur-
लोहड़ी समाज कल्याण का पर्व: संजय डावर (Hapur)
पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि लोहड़ी उत्सव पंजाबी समाज का एक विशेष पर्व है, जिसमें सर्व समाज के कल्याण की कामना की जाती है। उन्होंने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पंजाबी सभा समिति की ओर से 18 आकर्षक पुरस्कारों का वितरण भी किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह और बढ़ गया।
Hapur–
समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद (Hapur)
इस भव्य आयोजन में वेद प्रकाश अरोड़ा एडवोकेट, सुभाष खुराना, डॉ. अशोक ग्रोवर, सरदार कर्म सिंह, विजयपाल आढ़ती विधायक, मालती भारती पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, प्रमोद नागर, डॉ. परमीश अरोड़ा, डॉ. मनमोहन कक्कड़, डॉ. ओमप्रकाश अरोड़ा, अशोक सोढ़ी, कश्मीरी लाल बाटला, मनोहर लाल दुआ, हरीश ग्रोवर, अनिल थापर, डॉ. आनंद प्रकाश अरोड़ा, मोहित चोपड़ा, यशु ढींगरा, नितिन अरोड़ा, सरदार सरजीत सिंह चावला मौजूद रहे।
यह भी रहे मौजूद (Hapur)
कमलदीप अरोड़ा, कपिल मुंजाल, कुणाल शर्मा (मीडिया प्रभारी), संजय सेठी, यशपाल तनेजा, श्याम सुंदर खन्ना, एकलव्य सहारा, मुकेश गेरा, जगदीश माकन (मीडिया प्रभारी), रिंकू मखीजा, चरणजीत मुटरेजा, हरीश छाबड़ा, विपिन सचदेवा, धर्मपाल बाटला, अनिल तनेजा, भोजराज बांगा, लेखराज अनेजा सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग उपस्थित रहे।