Lucknow News मौसा को फसाने के लिए मेट्रो स्टेशन उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने दबोचा

Lucknow News Khabarwala24 News Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसा को फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन में बम रखे होने की धमकी दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्या था पूरा मामला पुलिस के अनुसार शुक्रवार को 112 कंट्रोल रूम पर एक काॅल आई। जिसमें […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Lucknow News Khabarwala24 News Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसा को फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन में बम रखे होने की धमकी दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Lucknow news मौसा को फसाने के लिए मेट्रो स्टेशन उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने दबोचा

क्या था पूरा मामला

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को 112 कंट्रोल रूम पर एक काॅल आई। जिसमें फोन करने वाले ने हजरतगंज रेलवे स्टेशन में रखे बम में धमाका होने का दावा किया। धमकी भरा फोन आने के बाद जांच कराई गई। पुलिस ने आनन फानन में कॉल करने वाले नम्बर को ट्रैक किए जाने पर लोकेशन बांदा में मिली। जिस पर बांदा पुलिस से सम्पर्क किया। शनिवार को बांदा पुलिस ने कालिंजर निवासी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मौसा को फंसाने के लिए उसने बम धमाके की बात कही थी।

दो घंटे तक चला था तलाशी अभियान

बम धमाके की सूचना देने वाले आरोपी दिनेश के कारण करीब दो घंटे तक शहर में अफरातफरी मची रही। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन से लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। डॉग और बम निरोधक दस्ते की मदद ली गई। करीब दो घंटे तक बम ढूंढा गया। बम फटने का समय भी निकल गया लेकिन बम नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले की जानकारी निकाली। पता चला कि खबर झूठी थी। फोन करने वाले का नंबर कुछ देर बाद बंद हो गया था। हालांकि फिर भी पुलिस ने लोकेशन खोजी जो बांदा में मिली। वहीं इस सबके बीच अन्य मेट्रो स्टेशन की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Add Lucknow news मौसा को फसाने के लिए मेट्रो स्टेशन उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने दबोचा Lucknow news मौसा को फसाने के लिए मेट्रो स्टेशन उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने दबोचा Lucknow news मौसा को फसाने के लिए मेट्रो स्टेशन उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने दबोचा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News