विजय हजारे ट्रॉफी: पंत ने खेली कप्तानी पारी, चौथी जीत के साथ शीर्ष पर दिल्ली

बेंगलुरु, 3 जनवरी (khabarwala24)। कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने सर्विस के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप डी मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। 5 में से 4 मैच जीतकर दिल्ली ने ग्रुप डी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।शनिवार को बीसीसीआई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बेंगलुरु, 3 जनवरी (khabarwala24)। कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने सर्विस के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप डी मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। 5 में से 4 मैच जीतकर दिल्ली ने ग्रुप डी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

शनिवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 में खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सर्विस 42.5 ओवरों में महज 178 रन पर सिमट गई।

इस टीम ने महज 5 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। यहां से इरफान अली (17) और विकास हथवाला (26) ने टीम को संभालने की कोशिश की।

इनके अलावा, कप्तान पुल्कित नारंग ने 22 रन, पूनम पूनिया ने 23 रन और राज बहादुर ने 25 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।

विपक्षी टीम से हर्षित राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि प्रिंस यादव ने 3 विकेट निकाले।

इसके जवाब में दिल्ली ने 19.4 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने चौथी गेंद पर सार्थक रंजन (4) का विकेट गंवा दिया था। यहां से प्रियांश आर्य ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

नितीश 33 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल रहे।

यहां से कप्तान ऋषभ पंत ने प्रियांश आर्य के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

प्रियांश 45 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 72 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पंत ने 37 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौकों के साथ 67 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम से पुल्कित नारंग और नितिन यादव ने 1-1 विकेट निकाला।

शुरुआती पांचों मुकाबले गंवाने के बाद सर्विस की टीम ग्रुप डी की प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News