विमेंस एचआईएल 2025-26: रांची रॉयल्स ने श्राची बंगाल टाइगर्स को 5-0 से रौंदा

रांची, 30 दिसंबर (khabarwala24)। महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 सीजन के अपने दूसरे मैच में रांची रॉयल्स ने मंगलवार को श्राची बंगाल टाइगर्स के खिलाफ 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रांची रॉयल्स की तरफ से ​​लुसीना वॉन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

रांची, 30 दिसंबर (khabarwala24)। महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 सीजन के अपने दूसरे मैच में रांची रॉयल्स ने मंगलवार को श्राची बंगाल टाइगर्स के खिलाफ 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रांची रॉयल्स की तरफ से ​​लुसीना वॉन डेर हेयडे ने दो गोल दागे, जबकि हन्ना कॉटर, ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी ने एक-एक गोल किया।

पहले हाफ में ही रांची रॉयल्स ने 17 सर्कल एंट्री कीं। पांचवें मिनट में, रांची रॉयल्स को मुकाबले का पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन सबाइन प्लोनिसन का शॉट पहले रशर से डिफ्लेक्ट हो गया।

हालांकि, 10वें मिनट में रांची रॉयल्स ने न्यूजीलैंड की हन्ना कॉटर की बदौलत अपने अभियान का पहला गोल किया। साक्षी राणा ने बाएं फ्लैंक से सर्कल में एक शानदार पास दिया, गेंद डिफ्लेक्शन के बाद हन्ना कॉटर के पास आई, और उन्होंने इसे नेट में डालकर टीम का खाता खोला।

14वें मिनट में, नेहा ने रांची रॉयल्स के लिए एक और पेनाल्टी कॉर्नर जीता, जिसे घरेलू टीम ने सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया। लुसीना वॉन डेर हेयडे ने शुरुआती शॉट लिया जिसे एक डिफेंडर ने रोक दिया, लेकिन ब्यूटी डुंगडुंग ने गेंद को गोल में डाल दिया। इसी के साथ रांची रॉयल्स की बढ़त दोगुनी हो गई।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही, रांची रॉयल्स ने फिर से गोल करके अपनी बढ़त मजबूत कर ली। मुकाबले के 33वें मिनट अर्जेंटीना की लुसीना वॉन डेर हेयडे ने लेफ्ट फ्लैंक से ड्रिबल करते हुए गेंद को आगे बढ़ाया और बेसलाइन पर रुतुजा दादासो पिसाल को पास दिया, जिन्होंने गेंद को फिर से लुसीना के लिए परफेक्ट सेट किया, जिसका शॉट डिफ्लेक्ट होकर गोल में चला गया।

44वें मिनट में रांची रॉयल्स ने अपना चौथा गोल किया। संगीता कुमारी ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने आसानी से गेंद को नेट में डाला।

घड़ी में सिर्फ चार मिनट शेष थे। इसी बीच रॉयल्स ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर जीता और लुसीना वॉन डेर हेयडे (57वें मिनट) ने मौका भुनाकर टीम को 5-0 से बढ़त दिला दी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News