Lakhimpur Kheri News प्रेमिका के लिए काट दी पत्नी की नाक, जेब में रखकर हुआ फरार

Lakhimpur Kheri News Khabarwala24 News Lakhimpur Kheri : यूपी के जनपद लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए पत्नी की धारदार हथियार से नाक काट दी। इतना ही नहीं फिर उसे जेब में रखा और फरार हो गया। पत्नी ने थाने में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्या […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Lakhimpur Kheri News Khabarwala24 News Lakhimpur Kheri : यूपी के जनपद लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए पत्नी की धारदार हथियार से नाक काट दी। इतना ही नहीं फिर उसे जेब में रखा और फरार हो गया। पत्नी ने थाने में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Lakhimpur kheri news प्रेमिका के लिए काट दी पत्नी की नाक, जेब में रखकर हुआ फरार

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार , बांसताली गांव के रहने वाले व्यक्ति की शादी कुछ साल पहले मोहम्मदाबाद गांव की निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए। लेकिन इसी बीच आरोपी का दिल गांव की ही दूसरी महिला से लग गया। इसकी भनक पत्नी को लगी तो उसने इस बात का विरोध किया। दोनों के बीच इसे लेकर घर में रोज लड़ाई-झगड़ा होने लगा। पीड़ित पत्नी के अनुसार, पति ने पहले खाना बनाने को कहा, जो उसने बनाकर दे दिया। इसके बाद दोबारा से उस महिला को लेकर उनके बीच लड़ाई शुरू हो गई। तभी आरोपी पति ने इसका गुस्सा अपनी बेटी पर निकालना शुरू कर दिया। वह उसे पीटने लगा तो पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि पति ने इसी बीच धारधार हथियार से पत्नी की नाक काट डाली। फिर उसे अपनी जेब में डाला और वहां से फरार हो गया.

पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया

लहूलुहान पत्नी उसी हालत में थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Lakhimpur kheri news प्रेमिका के लिए काट दी पत्नी की नाक, जेब में रखकर हुआ फरार Lakhimpur kheri news प्रेमिका के लिए काट दी पत्नी की नाक, जेब में रखकर हुआ फरार Lakhimpur kheri news प्रेमिका के लिए काट दी पत्नी की नाक, जेब में रखकर हुआ फरार Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News