weather Report दिल्ली में मौसम सुहावना, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: देश के विभिन्न राज्यों में जून माह में कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं कई इलाकों में बारिश ने परेशान कर रखा है। हालांकि कुछ राज्यों में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है तो कई राज्यों में चक्रवात बिपरजॉय के असर से भारी बारिश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: देश के विभिन्न राज्यों में जून माह में कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं कई इलाकों में बारिश ने परेशान कर रखा है। हालांकि कुछ राज्यों में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है तो कई राज्यों में चक्रवात बिपरजॉय के असर से भारी बारिश हो रही है। नई दिल्ली में भी चक्रवात के असर से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 23 जून तक पूर्वी भारत और मध्य भारत से जुड़े राज्यों में हीटवेव की स्थिति रह सकती है।

Weather report दिल्ली में मौसम सुहावना, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

क्या है मॉनसून की स्थिति ?

weather मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ और हिस्सों, ओडिशा, गंगीय पश्चिम के कुछ और हिस्सों, बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

क्या है नई दिल्ली के मौसम का हाल

weatherमौसम विभाग के अनुसार नई दिल्ली में आज (गुरुवार) अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। IMD के अनुसार , 27 जून तक नई दिल्ली के इलाकों में बारिश देखने को मिलेंगी।

क्या है उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, लखनऊ में भी आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है। weather मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में भी 27 जून तक मौसम सुहावना । गाजियाबाद की बात की जाए तो आज यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, गाजियाबाद में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी.

अन्य राज्यों में क्या रहे मौसम का हाल

weather मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज असम और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ, शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दिल्ली और उत्तर पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।

Weather report दिल्ली में मौसम सुहावना, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report दिल्ली में मौसम सुहावना, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report दिल्ली में मौसम सुहावना, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News