Hapur रात के अंधेरे में गोलियों की गूंज, हापुड़ पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, शातिर गोकश घायल, साथी फरार

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात मसूरी नहर पटरी पर पुलिस और शातिर गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक कुख्यात गोकश फिरोज को पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। क्या है पूरा मामला […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात मसूरी नहर पटरी पर पुलिस और शातिर गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक कुख्यात गोकश फिरोज को पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सीओ पिलखुवा अनीता चौहान के अनुसार, थानाध्यक्ष मनीष चौहान की टीम नहर पटरी पर रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। रोकने का इशारा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फिरोज के पैर में गोली लगी।

कौन हैं घायल बदमाश (Hapur)

पकड़ा गया आरोपी फिरोज पुत्र इस्लाम, मूल रूप से मुरादनगर (गाजियाबाद) के गांव नेकपुर का निवासी है और वर्तमान में धौलाना क्षेत्र के पिपलेड़ा गांव में रह रहा था। उसके खिलाफ धौलाना थाने में दो गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

यह किया बरामद (Hapur)

पुलिस ने घायल आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल फिरोज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

फरार बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur)

फरार आरोपी की शिनाख्त हो चुकी है और पुलिस की कई टीमें उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्त में लेने का दावा पुलिस ने किया है। फिरोज के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News