UPPCL बिजली बिल माफी योजना शुरू, पुराना बकाया माफ + नया कनेक्शन फ्री!

Khabarwala 24 News Hapur: UPPCL   उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बकाएदारों के लिए ‘बिजली बिल राहत योजना 2025-26’ (एकमुश्त समाधान योजना – OTS) शुरू करने का ऐलान किया है। यह योजना 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। वाराणसी क्षेत्र में ही 2.60 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को इसका सीधा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: UPPCL   उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बकाएदारों के लिए ‘बिजली बिल राहत योजना 2025-26’ (एकमुश्त समाधान योजना – OTS) शुरू करने का ऐलान किया है। यह योजना 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। वाराणसी क्षेत्र में ही 2.60 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को इसका सीधा फायदा मिलेगा!

कौन उठा सकता है लाभ? (UPPCL)

  • घरेलू उपभोक्ता (LMV-1): 2 किलोवाट तक लोड
  • वाणिज्यिक उपभोक्ता (LMV-2): 1 किलोवाट तक लोड
  • नेवर पेड (जिन्होंने कभी बिल नहीं भरा) और लॉन्ग अनपेड (लंबे समय से बकाया) उपभोक्ता

बंपर छूट की डिटेल्स: (UPPCL)

  • सरचार्ज पर 100% पूरी छूट (हर उपभोक्ता को)
  • मूल बकाया राशि पर अतिरिक्त छूट (एकमुश्त पेमेंट पर):
  • दिसंबर 2025: 25% छूट
  • जनवरी 2026: 20% छूट
  • फरवरी 2026: 15% छूट

Uppcl
Uppcl

एकमुश्त पेमेंट नहीं कर पाएं तो? (UPPCL)

₹500 या ₹750 मासिक किस्त का ऑप्शन! इसमें भी सरचार्ज पूरी तरह माफ, कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं।

बिजली चोरी के मामलों में सबसे बड़ी राहत:(UPPCL)

  • जिन 10,602 उपभोक्ताओं का फाइनल असेसमेंट हो चुका है, उन्हें एकमुश्त भुगतान पर 50% तक छूट + मुकदमे से राहत!

रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (बहुत आसान!) (UPPCL)

  • UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट: www.uppcl.org
  • UPPCL कंज्यूमर ऐप
  • खंड/उपखंड कार्यालय या कैश काउंटर
  • जनसेवा केंद्र (CSC)
  • फिनटेक एजेंसी, विद्युत सखी, मीटर रीडर के जरिए

जल्दी रजिस्टर करें, ज्यादा छूट पाएं! दिसंबर में रजिस्ट्रेशन करवाएं तो 25% तक की बचत। मौका न गंवाएं, पुराना बकाया क्लियर कर नया कनेक्शन या राहत पाएं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News