Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की धमाकेदार एंट्री, पति से मिलते ही किया लिपलॉक, प्रोमो वायरल

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में फैमिली वीक का धमाल शुरू हो चुका है। फिनाले से ठीक पहले कंटेस्टेंट्स को अपने घरवालों से मिलने का मौका मिल रहा है। टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना, जो अनुपमा शो में अनुज कपाड़िया का रोल प्ले करके घर-घर फेमस हुए, करीब तीन महीने बाद अपनी पत्नी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में फैमिली वीक का धमाल शुरू हो चुका है। फिनाले से ठीक पहले कंटेस्टेंट्स को अपने घरवालों से मिलने का मौका मिल रहा है। टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना, जो अनुपमा शो में अनुज कपाड़िया का रोल प्ले करके घर-घर फेमस हुए, करीब तीन महीने बाद अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिले। दोनों की मुलाकात इतनी रोमांटिक हुई कि देखते ही देखते प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आकांक्षा ने आते ही गौरव को गले लगाया और फिर रोमांटिक किस कर दिया।

आकांक्षा चमोला की एंट्री पर घर में खुशी की लहर

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो में आकांक्षा चमोला घर में एंटर करती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में रोमांटिक सॉन्ग बज रहा है। गौरव खन्ना उस वक्त फ्रीज टास्क में थे, यानी हिलना नहीं था। आकांक्षा सीधे उनके पास जाती हैं, गले लगाती हैं और गाल पर किस करती हैं। फिर बिग बॉस गौरव को रिलीज करते हैं तो दोनों एक-दूसरे को कसकर हग करते हैं और रोमांटिक किस करते दिखते हैं। आकांक्षा मजाक में कहती हैं, “बिग बॉस रिलीज कर दो वरना मैं एडल्ट वाली पप्पी दे दूंगी!” ये सुनकर घरवाले हंस पड़ते हैं और तालियां बजाते हैं। अमाल मलिक चिल्लाते हैं, “हां कर दो प्लीज!”

घर का माहौल एकदम खुशनुमा हो जाता है। मालती चाहर, अशनूर कौर और बाकी कंटेस्टेंट्स कपल को चीयर करते नजर आते हैं। गौरव खन्ना शो में कई बार अपनी पत्नी का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने पापा बनने की इच्छा भी बताई थी, लेकिन कहा था कि आकांक्षा अभी मां बनने को तैयार नहीं हैं। अब पहली बार घरवालों ने दोनों को साथ देखा तो सबके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रोमांटिक मोमेंट वायरल

प्रोमो जैसे ही कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर आया, फैंस पागल हो गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो हर तरफ छा गया। फैंस बोले – “परफेक्ट कपल यार!”, “आकांक्षा तो बिग बॉस मटेरियल हैं”, “अब तक का बेस्ट प्रोमो”, “सुपरस्टार की पत्नी आ गई”। कुछ ने मजाक में लिखा – “जलन हो रही है भाई”। एक यूजर ने कहा – “पति-पत्नी के इस प्यारे मोमेंट में अमाल को दिखाना जरूरी था क्या?” कुल मिलाकर गौरव-आकांक्षा की ये छोटी सी मीटिंग फैंस का दिल जीत गई।

बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना काफी स्ट्रॉन्ग खेल रहे हैं। वो शो में शांत रहते हैं, लेकिन अपनी बात मजबूती से रखते हैं। आकांक्षा की एंट्री से उनका गेम और बूस्ट मिलेगा। फिनाले में सिर्फ दो हफ्ते बाकी हैं, ऐसे में फैमिली वीक हर कंटेस्टेंट के लिए इमोशनल और गेम चेंजिंग साबित हो रहा है। ये प्रोमो देखकर लग रहा है कि गौरव खन्ना टॉप कंटेंडर बनकर फिनाले तक जाएंगे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Vikas Kumar
Vikas Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Vikas Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News