CLOSE

T20 फॉर्मेट में भारत-ऑस्ट्रेलिया ने खेले 32 मैच, जानिए कैसा रहा रिकॉर्ड?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (khabarwala24)। T20 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज शुरू होगी। दोनों देशों के बीच साल 2007 से अब तक कुल 32 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है।

भारत ने अपने नाम किए 20 T20 मैच

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अब तक 20 टी20 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 11 ही टी20 मैच जीत सकी। इसके अलावा, 1 मैच बेनतीजा रहा। दोनों देश 22 सितंबर 2007 को पहली बार टी20 क्रिकेट में आमने-सामने आए थे। डरबन में खेले गए विश्व कप के इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 15 रन से जीत दर्ज की थी।इसके बाद 20 अक्टूबर 2007 को भारत ने एक बार फिर इस टीम के खिलाफ टी20 मुकाबला अपने नाम किया। इस बार जीत का अंतर 7 विकेट था।

जीत की हैट्रिक लगाई (T20)

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1 फरवरी 2008 को टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार टी20 मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारत को 9 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। यहां से ऑस्ट्रेलिया ने मई 2010 और फरवरी 2012 में टी20 मुकाबले अपने नाम करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई। 3 फरवरी 2012 को मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने उसी साल 28 सितंबर को इस हार का बदला 9 विकेट की जीत के साथ लिया।

- Advertisement -

10 अक्टूबर 2013 से 7 अक्टूबर 2017 तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले गए सभी 7 टी20 मैच अपने नाम किए। आखिरकार, 10 अक्टूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से मैच जीतकर इस हार के क्रम को तोड़ा।नवंबर 2018 में इन देशों के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली गई, जो 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुई। एक मैच बेनतीजा रहा। साल 2019 से 2020 के बीच भारत-ऑस्ट्रेलिया ने कुल 5 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच अपने नाम किए, जबकि भारत ने 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की।

सितंबर 2022 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन मुकाबलों की घरेलू टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। साल 2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैच खेले गए, जिसमें भारत ने 4 मैच जीते। 24 जून 2024 को विश्व कप मुकाबले में भारत ने इस देश के विरुद्ध 24 रन से जीत दर्ज की थी।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-