Crime News पति ने पत्नी और दो सालों को गोली से उड़ाया, हिसार में हुई तिहरे हत्याकांड की वारदात

Crime News Khabarwala24News Hisar : हरियाणा के हिसार में तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और दो सालों को गोली मार दी। इसके बाद अपने बच्चों को लेकर घर से भाग गय। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Crime News Khabarwala24News Hisar : हरियाणा के हिसार में तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और दो सालों को गोली मार दी। इसके बाद अपने बच्चों को लेकर घर से भाग गय। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस वारदात को लेकर आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

क्या है मामला

आपको बता दें कि , हरियाणा के हिसार के कृष्णा नगर में राकेश पंडित अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार को घरेलू विवाद के चलते उसने पत्नी और दो सालों को गोली मार कर हत्या कर दी। इस ट्रिपल मर्डर को उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया. मृतकों की पहचान गांव धनाना निवासी मनजीत सिंह, मुकेश कुमार और सुमन के रूप में हुई है?

पुलिस मान रही घरेलू कलह

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है । पुलिसका मानना है कि प्रारंभिक जांच से लग रहा है कि घरेलू कलह में ये वारदात हुई है। अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी अपने दो लड़कों और एक लड़की को स्कूटी पर बैठाकर फरार हो गया। उधर, शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है. वहीं, यह वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। जिनकी डीवीआर लेकर जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News