Crime News सात करोड़ रुपये लेकर उड़े लुटेरे, पंजाब के लुधियाना का मामला, 20 किलो मीटर दूर जाकर छोड़ी खाली वैन

Crime News Khabarwala24News Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में फिल्ली स्टाइल में करोड़ों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाशों ने कैश कंपनी के ऑफिस से करीब 7 करोड़ रुपए लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। क्या है मामला अब तक की जानकारी के मुताबिक, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Crime News Khabarwala24News Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में फिल्ली स्टाइल में करोड़ों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाशों ने कैश कंपनी के ऑफिस से करीब 7 करोड़ रुपए लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है मामला

अब तक की जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 2 बजे के करीब हथियारों से लैस बदमाश लुधियाना के राजगुरु नगर स्थित कैश जमा करने वालीCMS सिक्योरिटी कंपनी के दफ्तर में जा धमके और वहां मौजूद 5-6 कर्मचारियों को बनाकर तिजोरियों के बाहर रखा करीब 7 करोड़ रुपये लूट कर फरार हो गए। बदमाश ने फरार होने में कंपनी की ही वैन का इस्तेमाल किया। लुटेरों की गैंग में एक महिला के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

20 किलो मीटर दूर मिली खाली वैन

पुलिस के अनुसार कैश कंपनी के ऑफिस से सात करोड़ रुपए की लूट का मामला सामने आया है। लूट के बाद फरार होने के लिए बदमाशों ने कंपनी की वैन का इस्तेमाल किया था। जो लुधियाना से 20 किलोमीटर दूर गांव मुल्लांपुर से बरामद कर लिया। हालांकि वैन खाली मिली। बताया गया कि गाड़ी से तेजधार हथियार और दो पिस्टलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार एक आरोपी ने इमारत के पिछले हिस्से से एंट्री की और बाकी लोग मेन गेट से अंदर आए। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

Crime news सात करोड़ रुपये लेकर उड़े लुटेरे, पंजाब के लुधियाना का मामला, 20 किलो मीटर दूर जाकर छोड़ी खाली वैन Crime news सात करोड़ रुपये लेकर उड़े लुटेरे, पंजाब के लुधियाना का मामला, 20 किलो मीटर दूर जाकर छोड़ी खाली वैन Crime news सात करोड़ रुपये लेकर उड़े लुटेरे, पंजाब के लुधियाना का मामला, 20 किलो मीटर दूर जाकर छोड़ी खाली वैन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News