Weather Report: यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल,जानिए IMD का अपडेट

Weather Report Khabarwala24 News New Delhi: गर्मी से लोग बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को भी लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, पश्चिम बंगाल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala24 News New Delhi: गर्मी से लोग बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को भी लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, पश्चिम बंगाल में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

क्या रहेगा नई दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 23 मई (आज) नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। IMD के मुताबिक, नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया जाएगा। दिल्ली में आज हल्की बारिश भी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, नई दिल्ली में 28 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में भी हल्की कमी भी आ सकती है।

क्या रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैंय़ मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में 24 मई से बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। वहीं, बारिश के साथ ही, तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जाएगी। वहीं, गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। 24 मई से गाजियाबाद में भी बारिश का सिलसिला जारी हो सकता है। इसी के साथ गाजियाबाद में भी तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.

Add2
Add2

पश्चिम बंगाल के लिए किया गया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम बंगाल के जिलों में 23 से 27 मई के बीच बारिश की देखने को मिलेंगी। IMD ने पश्चिम बंगाल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

अन्य राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वी असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा के दक्षिणी तट, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं। वहीं, पश्चिमी हिमालय, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Weather report: यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल,जानिए imd का अपडेट Weather report: यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल,जानिए imd का अपडेट Weather report: यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल,जानिए imd का अपडेट

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News