Whispering in Nandi Ears भगवान शिव के सामने मंदिर में विराजमान रहते हैं नंदी महाराज, मनोकामना पूर्ति का जान लें सही तरीका, तभी मिलेगा फल

Khabarwala 24 News New Delhi : Whispering in Nandi Ears नंदी भगवान शिवजी के परम भक्त हैं। इसी वजह से भगवान शंकर के साथ हमेशा ही नंदी महाराज रहते हैं। आपने यह देखा होगा कि हर शिव मंदिर में द्वारपाल के तौर पर नंदी जरूर विराजमान रहते हैं। बिना नंदी की पूजा किए बिना शिवजी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Whispering in Nandi Ears नंदी भगवान शिवजी के परम भक्त हैं। इसी वजह से भगवान शंकर के साथ हमेशा ही नंदी महाराज रहते हैं। आपने यह देखा होगा कि हर शिव मंदिर में द्वारपाल के तौर पर नंदी जरूर विराजमान रहते हैं। बिना नंदी की पूजा किए बिना शिवजी की पूजा भी अधूरी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि जहां भी शिव मंदिर होता है, वहां पर नंदी भगवान की मूर्ति होना अनिवार्य है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि नंदी भगवान शिव के प्रियगणों में से एक हैं। शिव मंदिर में नंदी की भी मूर्ति जरूर स्थापित की जाती है।

नंदी के कान में मनोकामना बोलने का सही तरीका (Whispering in Nandi Ears)

जब भी भक्त शिवजी के मंदिर में जाते हैं तो वहां पर नंदी के कान में कुछ बोलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नंदी के कान में धीरे से अपनी मनोकामना बोली जाए तो वह भगवान शिव तक पहुंच जाती है और इच्छा जल्द से जल्द पूरी होती है। लेकिन जानकारी के अभाव में ज्यादातर लोग नंदी के कान में मनोकामना बोलने का सही तरीका नहीं जानते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे।

मंदिर में जाते हैं तो नंदी जी की पूजा जरूर कीजिए (Whispering in Nandi Ears)

धर्म शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि नंदी के कान में अपनी मनोकामना बोलने का भी सही तरीका होता है। अगर व्यक्ति इस तरीके को अपनाता है, तो उसकी मनोकामना जल्द से जल्द पूरी हो जाती है। जब भी आप शिव जी के मंदिर में जाते हैं, तो नंदी जी की पूजा जरूर कीजिए क्योंकि बिना नंदी की पूजा किए अगर आप शिवलिंग की पूजा करते हैं, तो इससे आपको पूरा पुण्य प्राप्त नहीं हो पाता है।

कान में बोली हर मनोकामना शिवजी तक पहुंचाते (Whispering in Nandi Ears)

आपको ध्यान रखना होगा कि पूजा-आरती करने के बाद किसी से भी बातचीत मत कीजिए। आप अपनी मनोकामना नंदी के कान में बोल दें। मान्यता है कि शिव जी ने खुद नंदी भगवान को यह वरदान दिया था कि जो व्यक्ति तुम्हारे कान में अपनी मनोकामना कहेगा उसकी इच्छा जरूर पूरी होगी। ऐसा माना जाता है कि नंदी के कान में बोली गई हर मनोकामना शिवजी तक पहुंचा देते हैं क्योंकि भगवान शिवजी ज्यादातर तपस्या में लीन रहते हैं और उनकी तपस्या में विघ्न ना पड़े।

पैसे, फल या मिठाई आदि अर्पित जरूर कीजिए (Whispering in Nandi Ears)

जब आप नंदी भगवान के कान में अपनी मनोकामना बोल रहे हैं तो उस समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि नंदी जी के बाएं कान में ही अपनी मनोकामना बोलें। इसमें मनोकामना बोलना अत्यधिक शुभ माना गया है। अपनी मनोकामना बोलने के बाद नंदी के सामने पैसे, फल या मिठाई आदि कुछ अर्पित जरूर कीजिए। वहीं आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी व्यक्ति का बुरा या अहित हो, ऐसी कोई भी मनोकामना नंदी जी के कान में ना कहें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News