Weather दिल्ली से सर्दी दूर, बिना स्वेटर के ही गुजर जाएगा पूरा नवंबर, दिसंबर में कब से पड़ेगी ठंड, IMD ने बताया

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather अधिकारी व मौसम एक्सपर्ट के अनुसार नवंबर के बाकी बचे दिनों में तापमान में गिरावट तो आएगी, लेकिन यह अधिक नहीं होगी। इस लिहाज से नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे जाने की संभावना काफी कम है। वहीं 28 व 29 नवंबर को कोहरे का येलो […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather अधिकारी व मौसम एक्सपर्ट के अनुसार नवंबर के बाकी बचे दिनों में तापमान में गिरावट तो आएगी, लेकिन यह अधिक नहीं होगी। इस लिहाज से नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे जाने की संभावना काफी कम है। वहीं 28 व 29 नवंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मध्यम से घना कोहरा रह सकता है।

2019 में दर्ज किया गया था 15 डिग्री तापमान (Weather)

वर्ष 2011 से 2023 के बीच अब तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब न्यूनतम औसत तापमान 15 डिग्री रहा है। 2019 में यह 15 डिग्री दर्ज किया गया था। इस साल एक से 25 नवंबर तक का औसत न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज हुआ है। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान में बीते रविवार की तुलना में दो डिग्री का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 14 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान रविवार की तुलना में तीन डिग्री कम होकर 25.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 51 से 89 प्रतिशत तक रहा।

पारा रहेगा 10-11 डिग्री (Weather)

पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को हल्के से मध्यम कोहरा छाएगा। स्मॉग भी रहेगा। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा। 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है। स्मॉग व कोहरा मध्यम दर्जे का रहेगा। इसके बाद 28 और 29 नवंबर को कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। स्मॉग की परत भी गहरी होगी। अधिकतम तापमान उक्त दिनों 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। 30 नवंबर व एक दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री तक रह सकता है। हल्के से मध्यम कोहरे के साथ स्मॉग रहेगा।

क्या कह रहा है स्काईमेट ? (Weather)

स्काईमेट के अनुसार नवंबर का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 13 डिग्री रहता है। 1 से 25 नवंबर के बीच यह 16.7 डिग्री है। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। महीने के बाकी दिनों में तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। इन दिनों तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास रह सकता है।

नवंबर का औसत तापमान 15 डिग्री से नीचे जाने की संभावना नहीं है। इससे पूर्व अक्टूबर भी इसी तरह बीता था और 1950 के बाद सबसे गर्म अक्टूबर रहा था। हालांकि अक्टूबर महीने की तुलना में नवंबर थोड़ा बेहतर रह सकता है। जिसका मतलब है नवंबर में तापमान कम हो सकता है, लेकिन बावजूद भी यह रिकॉर्ड पर सबसे गर्म सालों में गिना जाएगा।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। जैसे-जैसे दिसंबर का महीना करीब आ रहा वैसे-वैसे ठंड के बढ़ने के संकेत साफ दिखने लगे हैं। मौसम का बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। लोगों की रजाईयां निकल आईं हैं। मंगलवार को सुबह के समय सड़कों पर कोहरा दिखाई दिया लेकिन, आज आसमान साफ रहा. मौसम विभाग के मुताबिक हवा का रुख बदलेगा जिससे कोहरा बढ़ेगा. कोहरा बढ़ने के साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। रात के साथ अब दिन में भी ठंड हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में बताया है कि २५ से 29 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यूपी में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम (Weather)

प्रदेश में 26 नवंबर को मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई जिलों में कोहरा का असर देखने को मिल सकता है। 27 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।28 नवम्बर को भी सुबह के समय कोहरा का असर दिख सकता है। प्रदेश में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं जताए गए हैं। वहीं प्रदेश में तापमान की बात करे तो न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की-फुल्की गिरावट हो रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News