Weather उत्तर भारत में फिर करवट लेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather पिछले सप्ताह उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम पूरी तरह शांत रहा। बारिश और बर्फबारी की भारी कमी दर्ज की गई लेकिन अब मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। उत्तर भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा और मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश देखने को मिलेगी।

हल्के पश्चिमी विभोर ने दी दस्तक (Weather)

29 जनवरी को हल्के पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत के पहाड़ों पर दस्तक दी। हालांकि तीव्रता कम होने के चलते इसका असर बहुत ज्यादा नहीं रहा। इसके बाद 31 जनवरी से 2 फरवरी 2025 के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। यह प्रणाली पहले की तुलना में थोड़ी अधिक प्रभावी होगी। इससे पूरे पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम में हलचल बढ़ेगा। फिर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3 से 5 फरवरी 2025 के बीच पहाड़ों पर पहुंचेगा। इसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल सकता है।

न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट (Weather)

दिल्ली में पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है यानी सुबह और शाम की ठंड बरकरार है। साथ ही सुबह के वक्त कोहरा भी देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में बढ़त की उम्मीद के साथ हल्की बारिश के आसार भी बन रहे हैं। 3 और 4 फरवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

यूपी में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड (Weather)

जनवरी का महीना खत्म होने को है। अगले महीने के शुरू होते ही यानी एक फरवरी से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, अभी प्रदेश में मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है। गुरुवार सुबह कई जगहों पर घना कोहरा देखा गया। उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कम होगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे ट्रेनों और विमानों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी से चार फरवरी के बीच पांच दिनों तक बारिश होने वाली है।

कैसा रहेगा आज मौसम (Weather)

मौसम विभाग यानी आईएमडी के अनुसार गुरुवार 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में 30 जनवरी को मौसम साफ रहने वाला है। अगले 31 जनवरी तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। इसके बाद प्रदेश में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो एक फरवरी से प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में बारिश शुरू होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ बना रहेगा।

यूपी में यहां छाया रहेगा कोहरा (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को गोरखपुर, संतकबीरनगर,देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही बहराइच, लखीमपुर खीरी, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ,सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

यूपी में एक फरवरी को बदलेगा मौसम (Weather)

वहीं, बुधवार को जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 31 जनवरी को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि एक फरवरी से मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। शनिवार को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। 2, 3 और 4 फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।

बारिश के साथ बर्फबारी (Weather)

3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है। 1 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में तेज बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है। 3 और 4 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-