Weather गर्मी का कहां कहां रहेगा कहर, कहीं होगी झमाझम बारिश; जानिए IMD का अपडेट

Khabarwala 24 news New Delhi: Weather देश के कुछ हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी के साथ लू चल रही है तो वहीं कुछ इलाकों में बारिश और ओले गिरने की उम्मीद संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 8 मई को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 news New Delhi: Weather देश के कुछ हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी के साथ लू चल रही है तो वहीं कुछ इलाकों में बारिश और ओले गिरने की उम्मीद संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 8 मई को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-मक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। वहीं झारखंड में ओले गिरने की आशंका भी जताई गई है। इसके अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हीटवेव का दौर जारी रह सकता है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली में 9 मई तक तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। वहीं 10 से 13 मई के बीच दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। राजधानी लखनऊ की बात करें तो रात के समय यहां पर हल्की बारिश पड़ी साथ ही ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। आने वाले एक दो दिनों में झमाझम बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई को पश्चिमी यूपी की कुछ जगहों पर बारिश के साथ ही गरज चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्वी यूपी की कुछ जगहों पर बारिश के साथ ही बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं।

आगामी चार दिन तक येलो अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग की माने तो दिन व रात के समय तापमान में अगले दो दिन तक गिरावट के आसार हैं, दो से चार डिग्री की यह गिरावट हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा, आंधी चल सकती है। पूर्वी यूपी में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने की संभावना है। बारिश-गरज चमक के साथ ही बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

 

कैसा रहेगा देश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटे में बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और विदर्भ में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

इसके अलावा तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो जाएंगी। पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है? वहीं गुजरात, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

कैसी रहेंगी देश की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ निचली और मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी के साथ समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है, जो लगभग 75 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 34 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। वहीं पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके अलावा उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी झारखंड और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर बने चक्रवाती परिसंचरण से निचले स्तर पर पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम मध्य प्रदेश तक फैली हुई है। वहीं विदर्भ से लेकर तेलंगाना, रायलसीमा, से गुजरते हुए दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन 9 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पास पहुंच सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News