Weather आसमान में छाए रहेंगे बादल,, जानिए किन इलाकों में होगी बारिश

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के लगभग सभी राज्यों से ठंड की वापसी हो गई है । हालांकि, उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क रहने वाला है। […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के लगभग सभी राज्यों से ठंड की वापसी हो गई है । हालांकि, उत्तर भारत के राज्यों में सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क रहने वाला है।

हालांकि, इस बीच आज यानी 7 मार्च को अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। आपको बता दें, पहाड़ी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। आगामी दिनों में देश की राजधानी के अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। 8 मार्च को भी लखनऊ में आसमान साफ रहने वाला है। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा।

7 मार्च को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।  इस अवधि में मौसम विभाग की ओर से किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है और ना ही बारिश होने का कोई अलर्ट है।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम रहेगा साफ

इसके अलावा 8 मार्च को भी मौसम विभाग द्वारा कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।  ना बारिश के आसार और ना ही तेज हवा चलने का अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही 9 मार्च को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के प्रबल आसार है।

10 मार्च को मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम शुष्क रहने के आसार है। इस दिन प्रदेश के दोनों हिस्सों पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। 11 मार्च को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है।

कैसा रहेगा अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज उत्तरी उड़ीसा और दक्षिणी केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात का तापमान अगले 24 से 48 घंटों तक सामान्य से नीचे रहेगा और उसके बाद बढ़ना शुरू हो सकता है।

 

इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश की अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 7 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी होगी जिसका असर उत्तर भारत में दिखेगा। इन राज्यों के अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा ओडिशा में 7 से 9 मार्च के बीच, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 8 मार्च को हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News