Weather अब शुरू होगा गर्मी का सितम , 44 डिग्री तक पहुंचेगा इस सप्ताह पारा

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अब लोगों को गर्मी परेशान करने वाली है। इस सप्ताह दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और लू जैसी स्थिति बन सकती है। पिछले दिनों दिल्ली में कभी बादल, तेज हवाएं तो कभी बूंदाबांदी ने मौसम में नर्मी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अब लोगों को गर्मी परेशान करने वाली है। इस सप्ताह दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और लू जैसी स्थिति बन सकती है। पिछले दिनों दिल्ली में कभी बादल, तेज हवाएं तो कभी बूंदाबांदी ने मौसम में नर्मी बनाई हुई थी लेकिन अब गर्मी का सितम शुरू होने वाला है। इस सप्ताह मौसम की स्थिति शुष्क रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा आज का मौसम (Weather)

आज यानी 14 मई के मौसम की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच सकता है। आज आसमान भी साफ रहने के आसार है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के अनुसार, आम गर्मियों की तरह इस सप्ताह भी पारा तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा पूरे सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, कुछ दिनों में छिटपुट बादल छाए रहने की भी संभावना है।

कैसा रहेगा सप्ताह भर का मौसम (Weather)

15 मई को दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और दिन के समय तेज़ व गर्म सतही हवाएं चलने की संभावना है। जिससे ‘लू’ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ये सिलसिला 19 मई तक जारी रहेगा। इस सप्ताह मौसम की स्थिति शुष्क रहने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आपको बता दें कि अब तक सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस 7 मई को दर्ज किया गया था।

नोएडा का कैसा रहेगा मौसम (Weather)

नोएडा में भी आज न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच सकता है। इसी तरह तापमान बढ़ते हुए हफ्ते के आखिर तक ये 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। दिल्ली के आसपास राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण छोटे पैमाने पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News