Weather दिल्ली में लू मचाएगी तांडव, गोवा-केरल में झमाझम; IMD का बड़ा अपडेट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के दक्षिणी राज्यों में जहां मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में लू ने तांडव मचा रखा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में गर्म हवाओं का एक नया दौर शुरू हो चुका है। IMD ने कहा कि अगले […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के दक्षिणी राज्यों में जहां मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में लू ने तांडव मचा रखा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में गर्म हवाओं का एक नया दौर शुरू हो चुका है। IMD ने कहा कि अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में गर्म हवाओं से लेकर भीषण गर्मी की स्थिति बनेगी।

जानिए कैसा रहेगा इन राज्यों का मौसम (Weather)

मौसम विभाग ने 10 जून से 12 जून तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

मध्य भारत में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने का अनुमान है। IMD ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 जून तक गरज के साथ बारिश, हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

माॅनसून एक्सप्रेस कब पहुंचेगी दिल्ली (Weather)

देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां अगले 3 दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। इसे पहले दिल्ली में प्री मानसून की हल्की फुल्की बारिश हो सकती है, जिस वजह से लोगों को राहत मिल सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मानसून 24 से 25 जून के आसपास राजधानी लखनऊ में आ सकता है, जिसके बाद यहां अच्छी बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

जून महीने को शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक का समय हो गया है। लेकिन यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी भी जारी है। यहां हीटवेव की स्थिति खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। चिलचिलाती गर्मी का कहर झेल रहे लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

वहीं देश के दक्षिणी हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। जहां मानसून आने से कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं आग की भट्टी बने उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले 5 दिनों में यूपी में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है।

लू का यूपी में जारी अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग ने यूपी में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। यहां 12 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद 13 जून से रात में गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। दिन की गर्मी से परेशान लोगों को अब रात में पड़ने वाली गर्मी रुलाने को तैयार है। यूपी के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को मानसून से पहले राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। यहां उमस भरी गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। हीटवेव के कारण दोपहर 12 बजे के बाद लोग घरों से बाहर कम से कम निकल रहे हैं।

इन जनपदों में लू की चेतावनी (Weather)

यूपी के आगरा, अलीगढ़, बांदा, बाराबंकी, बरेली, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कुशीनगर, मैनपुरी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और वाराणसी में लू का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 12 और 13 जून तक लू चलेगी। उसके साथ भीषण गर्मी का अलर्ट भी जारी की गई है।

यूपी में कब आएगा मानसून (Weather)

यूपी के कई इलाकों में 15 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अधिकतर इलाकों में सूरज के तेवर देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में मानसून 20 जून तक दस्तक दे सकता है। बढ़ती गर्मी में मानसून की बारिश लोगों को राहत देगी। आग की भट्टी बने यूपी का मौसम मानसून आने के बाद सुहावना हो जाएगा।

इन राज्यों के मौसम का हाल

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (Weather )

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News