Weather कई राज्यों में बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के अधिकांश इलाकों में मॉनसूनी बारिश पूरे शबाब पर है लेकिन राजधानी दिल्ली अब तक मूसलाधार बारिश से अछूती है। जुलाई का महानी पूरा गुजरने को है लेकिन दिल्ली अब भी अच्छी बारिश के लिए तरस रही है। उधर कई राज्यों में बारिश ने वहां के जनजीवन को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के अधिकांश इलाकों में मॉनसूनी बारिश पूरे शबाब पर है लेकिन राजधानी दिल्ली अब तक मूसलाधार बारिश से अछूती है। जुलाई का महानी पूरा गुजरने को है लेकिन दिल्ली अब भी अच्छी बारिश के लिए तरस रही है। उधर कई राज्यों में बारिश ने वहां के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुजरात-महाराष्ट्र समेत कई राज्य भारी बारिश से बेहाल हैं। चलिए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल।

यहां हल्की बारिश की संभावना (Weather)

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश की तलहटी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, रायलसीमा, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश संभव है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्लीवासियों को शुक्रवार को उमस का सामना करना पड़ा और पिछले 24 घंटों में शहर में 4.3 मिमी बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 3 दिन, 21 से 23 जुलाई को अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है?

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मॉनसून मेहरबान होने वाला है। मौसम विभाग ने आज भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 21 जुलाई से राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है।

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा(Weather)

उत्तराखंड में सावन आते ही एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव मोड में आ जाएगा। जिसकी वजह से एक बार फिर से उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस वीकेंड राज्य के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में अगले चार-पांच दिन भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगस्त में मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है।

कुछ स्थानों पर भारी बारिश (Weather)

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज (20 जुलाई) कोंकण और गोवा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश संभव है। दक्षिण ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य प्रदेश, गुजरात, तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News