Weather 14 राज्यों में बरसेंगे बादल, 75 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं ; यहां मचेगी तबाही, फिर पड़ेगी भयंकर ठंड!

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं ठंड पड़ रही है तो कहीं बारिश। समुद्री तटीय राज्यों में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसने के आसार हैं, जबकि कई राज्यों में धुंध छाने लगी है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं ठंड पड़ रही है तो कहीं बारिश। समुद्री तटीय राज्यों में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसने के आसार हैं, जबकि कई राज्यों में धुंध छाने लगी है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम?

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

राजधानी में बीते दो दिनों से दोपहर के समय तापमान फिर से बढ़ गया है। दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान 29 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। इस बीच अब सोमवार से इसमें गिरावट आना शुरू हो जाएगा। इस हफ्ते के अंत तक तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आने का अंदेशा है।

वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री तक कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री पहुंच गया है। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का असर 33 से 97 प्रतिशत तक बना हुआ है। स्मॉग और कोहरे की परत रविवार को रोज की तुलना में काफी हल्की रही।

दिल्ली में आज से गिरेगा तापमान (Weather)

स्काईमेट के अनुसार पहाड़ों पर सक्रिय हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब सोमवार तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद पहाड़ों की ठंडी हवाएं दिल्ली पहुंचकर तापमान में गिरावट लाएंगी। हालांकि अभी पहाड़ों पर अधिक बर्फबारी नहीं होने के चलते यह हवाएं उतनी ठंडी नहीं होगी कि एकदम से सर्दी बढ़ा सके। तापमान में बहुत अधिक गिरावट इस हफ्ते आने की उम्मीद नहीं है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

यूपी में कड़ाके की ठंड अभी नहीं पड़ रही है। हालांकि, माना जा रहा है कि जल्द ही लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल, प्रदेश में रात के समय मौसम बदलने का सिलसिला जारी है। कभी घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड हो रही है तो कभी रात में बादल साफ रहने से ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज जस का तस है।

मौसम विभाग की मानें तो यूपी में दो दिन के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यह गिरावट अधिकतम और न्यूनतम तापमान में देखी जा सकती है। जिसकी वजह से ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि, 25 नवंबर को मौसम साफ ही रहने वाला है। सुबह के समय प्रदेश के पश्चिमी, पूर्वी हिस्से में छिछले से मध्यम कोहरा छाया रहा।

उत्तराखंड का मौसम (Weather)

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा छाने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान गिर रहा है। हालांकि मौसम अभी भी शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह भी मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह और शाम को बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

तेज चलेंगे हवाएं (Weather)

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से सटे और श्रीलंका के तट पर 25 नवंबर को 45-55 किमी प्रति घंटे की स्पीड से बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे तमिलनाडु-पुडुचेरी एवं दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 26 नवंबर को 50-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने के आसार हैं और 27 और 28 नवंबर को इसी क्षेत्र में हवा की स्पीड बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

बिजली गिरने की संभावना (Weather)

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और समीपवर्ती पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 25-29 नवंबर के दौरान भारी से बहुत अधिक बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में 27-28 नवंबर को हल्की से मध्यम बरसात के साथ ही छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 25 नवंबर को समुद्री तटों के पास न जाएं।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल (Weather)

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर पूरे सप्ताह बादल बरसेंगे। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27-2 नवंबर तक, असम और मेघालय में 27-30 नवंबर तक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25-27 नवंबर तक तथा ओडिशा में 27-2 नवंबर तक बारिश होती रहेगी। हिमाचल प्रदेश में 30 नवंबर को बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा (Weather)

आईएमडी के अनुसार, कई राज्यों में घना से बहुत कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में 27-2 नवंबर तक, हिमाचल प्रदेश में 25-27 नवंबर तक और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय 26-30 नवंबर तक धुंध की चादरें बिछी रहेंगी। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, यूपी, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ठंड पड़ रही है। इन राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News