Weather Report: दिन में गर्मी कर रही परेशान, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:पश्चिमी विक्षोभ का मौसम धीरे-धीरे बढ़ रहा है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 अक्टूबर की शाम तक पहाड़ियों के करीब पहुंचने की उम्मीद है। 17-18 अक्टूबर तक उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। वहीं दिल्ली में सुबह को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। दिन भर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:पश्चिमी विक्षोभ का मौसम धीरे-धीरे बढ़ रहा है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 अक्टूबर की शाम तक पहाड़ियों के करीब पहुंचने की उम्मीद है। 17-18 अक्टूबर तक उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। वहीं दिल्ली में सुबह को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। दिन भर सूर्य की तेज धूप के कारण लोग परेशान हैं।

नई दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह के समय ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन में अच्छी धूप के चलते दिन के वक्त गर्मी का एहसास बना रहता है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उधर, नई दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार , रविवार से नई दिल्ली में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -

Weather report: दिन में गर्मी कर रही परेशान, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद की बात की जाए तो आज यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और आसमान साफ रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

कश्मीर में 14 अक्टूबर से वर्षा और हिमपात के फिर आसार बन रहे हैं। यह सिलसिला घाटी के अधिकांश क्षेत्रों में 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा। हिमपात के साथ कश्मीर के निचले क्षेत्रों में वर्षा भी होगी। जम्मू संभाग में किश्तवाड़ और मुगल रोड के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फ गिर सकती है। कश्मीर के ऊपरी इलाके दो बार बर्फ की पतली चादर से ढक चुके हैं। बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई है। इसके चलते समूची घाटी में ठंड अपना अहसास करा रही है। कश्मीर में नौ और दस अक्टूबर को पहाड़ों पर बर्फ गिरी थी।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उधर, 14 अक्टूबर को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। 15 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की उम्मीद है।

- Advertisement -

Weather report: दिन में गर्मी कर रही परेशान, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिन में गर्मी कर रही परेशान, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिन में गर्मी कर रही परेशान, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिन में गर्मी कर रही परेशान, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिन में गर्मी कर रही परेशान, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिन में गर्मी कर रही परेशान, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिन में गर्मी कर रही परेशान, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिन में गर्मी कर रही परेशान, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News