UP News गोंडा में एक लाख के इनामी बदमाश सोनू पासी मुठभेड़ में ढेर

Khabarwala 24 News Gonda: UP News यूपी की जनपद गोंडा पुलिस ने सोमवार देर रात उमरी बेगमगंज के सनौली मोहम्मदपुर इलाके में एक मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सोनू पासी को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान सोनू ने थानाध्यक्ष नरेंद्र राय पर गोली चलाई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वह बाल-बाल बच […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Gonda: UP News यूपी की जनपद गोंडा पुलिस ने सोमवार देर रात उमरी बेगमगंज के सनौली मोहम्मदपुर इलाके में एक मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सोनू पासी को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान सोनू ने थानाध्यक्ष नरेंद्र राय पर गोली चलाई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वह बाल-बाल बच गए।

48 से अधिक आपराधिक मामला थे दर्ज

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सोनू की घेराबंदी की थी, जिसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से सोनू घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सोनू पासी पर हत्या, लूट, डकैती और डकैती के दौरान हत्या जैसे 48 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

हत्या के मामले में पुलिस को थी तलाश

वह 24 अप्रैल को गोंडा के डिक्सर गांव में चोरी के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित था। इस घटना के बाद एडीजी जोन ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसी मामले में सोनू के दो साथियों को पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सोनू फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद सोनू के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। घायल होने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद उसकी पहचान सोनू पासी के रूप में पुष्टि हुई।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News