UP News यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS अधिकारियों के दायित्व बदले, कई को पदोन्नति के बाद नई तैनाती

Khabarwala 24 News Lucknow:  UP News उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 21 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसमें सचिव से प्रमुख सचिव बने अधिकारी, विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नत अफसर और कई विभागों में नए सिरे से तैनाती शामिल है। प्रमुख सचिव स्तर पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow:  UP News उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 21 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसमें सचिव से प्रमुख सचिव बने अधिकारी, विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नत अफसर और कई विभागों में नए सिरे से तैनाती शामिल है।

प्रमुख सचिव स्तर पर बदलाव (UP News)

  • अपर्णा यू को सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से हटाकर प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है।
  • एस.वी.एस. रंगाराव को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव स्तर पर नई तैनाती (UP News)

  • अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव निर्वाचन से सचिव निर्वाचन बनाए गए।
  • डॉ. सारिका मोहन को सचिव वित्त से सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा नियुक्त किया गया।
  • नवीन कुमार जी.एस. को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद एवं निदेशक भूमि अध्याप्ति बनाया गया।
  • भवानी सिंह खंगारोत को सचिव वित्त की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • रविंद्र कुमार प्रथम को सचिव नगर विकास, राज्य मिशन निदेशक अमृत एवं प्रबंध निदेशक यूपी जल निगम (नगरीय) बनाया गया।
  • कुमार प्रशांत को सचिव गृह विभाग नियुक्त किया गया।
  • संदीप कौर को सचिव वित्त विभाग बनाया गया।

महानिदेशक व आयुक्त स्तर पर बदलाव (UP News)

  • नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधक नियुक्त किया गया।
  • मोनिका रानी को महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया।
  • योगेश कुमार को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता की जिम्मेदारी मिली।

अन्य अहम नियुक्तियां (UP News)

  • दिव्य प्रकाश गिरी – सचिव लोक निर्माण विभाग
  • कृष्ण कुमार – सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
  • सुधा वर्मा – सचिव राजस्व विभाग
  • रेनू तिवारी – विशेष सचिव महिला कल्याण एवं सचिव राज्य महिला आयोग
  • राजेंद्र सिंह – सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग (अतिरिक्त प्रभार)
  • संजीव सिंह – निदेशक समाज कल्याण एवं एमडी यूपी सिडको
  • डॉ. वंदना वर्मा – निदेशक महिला कल्याण एवं एमडी महिला कल्याण निगम
  • उमेश प्रताप सिंह – निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण (अतिरिक्त प्रभार)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News