UP News गाजियाबाद में वांछित अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने की पत्थरबाजी और फायरिंग, गोली लगने से कांस्टेबल की मौत

Khabarwala 24 Ghaziabad : UP News यूपी के जनपद गाजियाबाद में वांटेड आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी और फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से एक कांस्टेबल घायल हो गया। जिसे आनन फानन में गंभीर हालत में अस्पताल ले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 Ghaziabad : UP News यूपी के जनपद गाजियाबाद में वांटेड आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी और फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से एक कांस्टेबल घायल हो गया। जिसे आनन फानन में गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मसूरी थाने के नाहल गांव में वांछित कादिर को पकड़ने गई नोएडा और मसूरी पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव और फायरिंग कर दी। गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-3 में तैनात एक सिपाही सौरभ देशवाल को गोली लग गई, पुलिस टीम उसे यशोदा अस्पताल लेकर पहुंची, यहां सिपाही को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सौरभ के सिर में बदमाशों की गोली लगी थी, मूल रूप से शामली निवासी सौरभ की मौत की सूचना पर नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

- Advertisement -

कांस्टेबल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया

बता दें कि रविवार की देर शाम नोएडा की क्राइम ब्रांच और फेस तृतीय थाना पुलिस मसूरी के नहाल गांव में बदमाश कादिर उर्फ मंटर को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। टीम ने कादिर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। इसी बीच कादिर के साथियों और परिजनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव कर दिया। फायरिंग में सिपाही सौरभ देशवाल सिर में गोली लग गई। घायल को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

पुलिस ने बताया कि वांछित अभियुक्त कादिर नाहल का रहने वाला है, उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस रविवार रात 12 बजे मसूरी पुलिस टीम के साथ नाहल गांव में आई थी, उसी दौरान ये घटना हुई है। वहीं, भाग रहे कादिर को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया है। इस मामले में थाना फेस-3 गौतमबुद्धनगर के उपनिरीक्षक सचिन ने एक तहरीर दी है। थाना मसूरी में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News