Shamli News: फिर चर्चाओं में ढाई फिट के अंजीम मंसूरी, वैवाहिक जीवन में आई दरार

Shamli News: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के रहने वाले ढाई फीट के अजीम मंसूरी एक बार फिर चर्चा में हैं। कभी अपनी अनोखी शादी की ख्वाहिश और पुलिस से “साहब, मेरी शादी करा दो” कहने की वजह से मशहूर हुए अजीम अब अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों को लेकर सुर्खियों में हैं।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Shamli News: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के रहने वाले ढाई फीट के अजीम मंसूरी एक बार फिर चर्चा में हैं। कभी अपनी अनोखी शादी की ख्वाहिश और पुलिस से “साहब, मेरी शादी करा दो” कहने की वजह से मशहूर हुए अजीम अब अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी कहानी सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों तक छाई रही थी, और अब एक नया मोड़ फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

शादी के बाद की मुश्किलें (Shamli News)

अजीम की शादी हापुड़ की रहने वाली बुशरा से बड़े संघर्ष के बाद हुई थी। शादी को एक साल बीत चुका है, लेकिन अब उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। अजीम का कहना है कि वह अपनी पत्नी बुशरा से बहुत प्यार करते हैं और उनके बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है। अजीम ने बताया कि बुशरा दो महीने उनके साथ रहती हैं, फिर अचानक अपने मायके हापुड़ चली जाती हैं। इस बार तो एक महीने और आठ दिन हो गए, लेकिन वह वापस नहीं लौटीं।

ससुराल से शिकायत (Shamli News)

अजीम का आरोप है कि उनकी सास उनसे बात तक नहीं करतीं। जब वह फोन करते हैं, तो उनकी कॉल काट दी जाती है। अजीम कहते हैं कि बुशरा बिना बताए मायके चली गईं, और न तो उन्हें कोई जानकारी दी गई, न ही ससुराल वालों ने कोई शिष्टाचार दिखाया। अजीम ने भावुक होकर कहा, “मैं अपनी बीवी के बिना भूखा सो जाता हूँ। दिन-रात उनकी याद में तड़पता रहता हूँ।” उन्होंने अल्लाह से दुआ माँगी कि उनकी पत्नी उनकी बात मानें और उनके पास लौट आएं।

ससुराल में सम्मान की कमी (Shamli News)

अजीम ने यह भी बताया कि जब वह ससुराल जाते हैं, तो उन्हें वहाँ सम्मान नहीं मिलता। शादी के बाद से वह केवल दो-तीन बार ही ससुराल जा पाए हैं। उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश है कि उनका रिश्ता पहले जैसा हो जाए और बुशरा हमेशा उनके साथ रहे।

फिर चर्चा में अजीम मंसूरी (Shamli News)

ढाई फीट के अजीम मंसूरी की यह दास्तान एक बार फिर सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर छाई हुई है। उनकी शादी की कहानी ने जहाँ लोगों का दिल जीता था, वहीं अब उनकी वैवाहिक समस्याएँ भी उतनी ही चर्चा बटोर रही हैं। लोग उनकी इस कहानी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News