Khabarwala 24 News Lucknow: UP Police Transfer 2026 उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। शासन ने 44 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) का तबादला कर दिया। इनमें ज्यादातर वे अधिकारी शामिल हैं जिनका हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ था।
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी (UP Police Transfer 2026)
यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा नए प्रमोटेड अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने के उद्देश्य से किया गया है। कई अधिकारियों को PAC वाहिनियों, CID, ATS, STF और विभिन्न कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।
श्रेष्ठा ठाकुर को एटीएस लखनऊ में मिली तैनाती (UP Police Transfer 2026)
- एएसपी मनोज कुमार गुप्ता को हमीरपुर से पीटीसी सीतापुर।
- अरविंद कुमार वर्मा को चित्रकूट से हमीरपुर।
- अखंड प्रताप सिंह को सुल्तानपुर से 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी।
- ब्रज नारायण सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से सुल्तानपुर।
- एएसपी चिरंजीव मुखर्जी का सीआईडी लखनऊ से प्रयागराज कमिश्नरेट स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया।
- हरि राम यादव को देवरिया से प्रयागराज कमिश्नरेट।
- अलका को सीआईडी मेरठ से आगरा कमिश्नरेट।
- आलोक दुबे को 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से सीआईडी मेरठ।
- श्रेष्ठा (लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर) को बागपत से एटीएस लखनऊ।
- मुकेश प्रताप सिंह को सीआईडी मुख्यालय लखनऊ से 43वीं वाहिनी पीएसी एटा।
- हितेंद्र कृष्ण को वूमेन पावर लाइन 1090 से सीआईडी मुख्यालय।
- मुकेश चंद्र उत्तम को श्रावस्ती से विधि प्रकोष्ठ प्रयागराज।
- चंद्रकेश सिंह को पीटीसी सीतापुर से श्रावस्ती।
इन्हें मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी (UP Police Transfer 2026)
- मनोज कुमार यादव को मथुरा (यातायात) से 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा।
- राजेश कुमार तिवारी को मुरादाबाद से मथुरा (यातायात)।
- अभय कुमार मिश्र को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट।
- एसएन वैभव पांडेय को सहारनपुर से सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ।
- सलोनी अग्रवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट से 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ।
- वरुण कुमार सिंह को अलीगढ़ से गाजियाबाद कमिश्नरेट।
- स्वतंत्र कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में एडीसीपी बनाया गया।
- संजय वर्मा को कानपुर देहात से एसपी बलिया साउथ।
- नवीना शुक्ला को मेरठ से एएनटीएफ (ऑपरेशन) लखनऊ।
- संतोष कुमार सिंह को मेरठ से इटावा एएसपी क्राइम।
- रामाशीष यादव को मुजफ्फरनगर से लखनऊ कमिश्नरेट।
- अभिषेक तिवारी को मेरठ से मैनपुरी एएसपी ग्रामीण।
- राघवेंद्र कुमार मिश्रा को मेरठ (यातायात) से 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ।
कुछ अधिकारियों को यथावत रखा गया है, जिनमें तनु उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह, ओजस्वी चावला, प्रेम प्रकाश यादव, अवनीश चंद्र श्रीवास्तव और दीपक कुमार सिंह शामिल हैं।
सरकार ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय (UP Police Transfer 2026)
यह तबादला योगी सरकार की नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय की उम्मीद है। खासकर प्रमोशन पाए युवा अधिकारियों को महत्वपूर्ण यूनिट्स में जगह देकर सरकार ने भविष्य की तैयारियों को मजबूत किया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


