UP Monsoon Session उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, विपक्ष के हंगामे के आसार

UP Monsoon Session Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मॉनसून सत्र सोमवार (आज)से शुरू हो रहा है। विपक्ष खासतौर पर समाजवादी पार्टी सरकार को जातिगत जनगणना के अलावा महंगाई, किसान व कानून-व्यवस्था आदि सवालों पर घेरने की तैयारी में है तो सत्ता पक्ष ने भी पूरे तथ्यों के साथ इसका जवाब देने के लिए […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP Monsoon Session Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मॉनसून सत्र सोमवार (आज)से शुरू हो रहा है। विपक्ष खासतौर पर समाजवादी पार्टी सरकार को जातिगत जनगणना के अलावा महंगाई, किसान व कानून-व्यवस्था आदि सवालों पर घेरने की तैयारी में है तो सत्ता पक्ष ने भी पूरे तथ्यों के साथ इसका जवाब देने के लिए पूरी तैयार हैं।

आपको बता दें कि रविवार को भाजपा व सपा दोनों ने अपने- अपने विधायकों की बैठक कर सदन में अपनाई जाने वाली रणनीति पर घंटो विचार किया। मानसून सत्र में शिक्षा सेवा चयन आयोग संबंधी विधेयक पर पेश होगा, जिसमें सभी शिक्षकों का चयन एक आयोग के जरिए किए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा कई प्रतिस्थानी विधेयक व सीएजी रिपोर्ट भी सदन में रखी जाएगी। रविवार को हुई कार्य-मंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सत्र के पहले दिन निधन के निर्देश होंगे। इसके अलावा 7 व 11 अगस्त को सदस्यों के जन्म दिन की उनको बधाई दी जाएगी।

सदन चलाने में विधानसभा अध्यक्ष ने सहयोग मांगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदन में केवल हाजिरी न लगाएं सदन में आकर बैठे भीं। उन्होंने कहा यह देश की सबसे बड़ी विधानसभा है। उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही पूरे देश के विधान मण्डलों के लिए एक मानक और आदर्श भी उपस्थिति करती है। इसलिए सभी दलीय नेता अपना-अपना पक्ष सदन में शालीनता एवं संसदीय मर्यादा के साथ रखें। साथ ही प्रेमपूर्ण वातावरण में सदन में बहस करें। जिस तरह पूर्व के सत्रों में आप सभी का सहयोग मिला है। इसी तरह के सहयोग की उम्मीद इस बार भी है। उधर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी दलीय नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार पूरी गम्भीरता के साथ विकास को नई गति देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी। सरकार सभी मुद्दे पर सकारात्मक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

क्या बोली कांग्रेस की अराधना मिश्र मोना

सर्वदलीय बैठक में रविवार को कांग्रेस की अराधना मिश्र मोना ने कुछ जिलों में सूखे और कुछ में बाढ़ की स्थिति का सवाल उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 से 30 जून के बीच मानसून आता है लेकिन इस वर्ष अगस्त के पहले हफ्ते में भी मानसून का अता पता नहीं हैं। 40 से अधिक जिलों में औसत से भी बहुत कम बरसात हुई है। वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश अधिक हुई है। बाढ़ से भी फसलों को नुकसान हुआ है। यदि साल के अलग-अलग महीनों में कुल में 300 एमएम वर्षा होती है तो उसका लाभ होता है लेकिन 300 एमएम बारिश हो जाए तो वह पानी बरसा और बह गया। उसका लाभ न किसानों को मिला न ही प्रदेश को। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में बाढ़ और सूखे पर दो दिन चर्चा होनी चाहिए। चर्चा में आरोप प्रत्यारोप नहीं करें अमृत सरोवर, नहर के पानी, बिजली, वृक्षारोपण से क्या समाधान हो सकता है।

कठघरे में खड़ा करने वालों की अब आंखें खुलेंगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी विधानसभा में इतने सकारात्मक काम हुए हैं, जिसे जानकर विधायिका को कठघरे में खड़ा करने वालों की अब आंखे खुलेंगी। साथ ही उन्होंने सदन संचालन में सर्वदलीय नेताओं से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस रचनात्मकता के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा को जाना जा रहा है। हम सभी को मिलकर उसे समृद्ध करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में सभी सदस्यों को सकारात्मक बहस में भाग लेना चाहिए क्योंकि जब किसी को कोई नहीं मिलता है तो वह जनप्रतिनिधि के पास जाता है। उन्होंने सभी दलीय नेताओं से अनुरोध किया कि आप सभी अपने-अपने विधायकों की सूची बना कर उन्हें बोलने का अवसर प्रदान करें।

यह रहे मौजूद

बैठक में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के स्थान पर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय, राष्ट्रीय लोकदल विधानमंडल दल के नेता राजपाल सिंह बालियान, अपना दल (सोनेलाल) के नेता राम निवास वर्मा, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के नेता संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर, कांग्रेस पार्टी की नेता आराधना मिश्रा, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता रघुराज प्रताप सिंह राजा भाइया, बहुजन समाज पार्टी के नेता, उमाशंकर सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Up monsoon session उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, विपक्ष के हंगामे के आसार Up monsoon session उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, विपक्ष के हंगामे के आसार Up monsoon session उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, विपक्ष के हंगामे के आसार Up monsoon session उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, विपक्ष के हंगामे के आसार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News